Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

तृषा कृष्णन ने 00:00 बजे ही मनाया था सीएम विजय का बर्थडे, फोटो दिखा ब्रेकअप की खबरों पर लगा दिया ब्रेक

साउथ अदाकारा तृषा कृष्णन का नाम बार-बार एक्टर विजय के साथ जोड़ा जाता रहा है. दोनों तमिल सिनेमा की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक रहे हैं.

---विज्ञापन---

साउथ अदाकारा तृषा कृष्णन ने थलापति विजय के साथ अपने ब्रेकअप की अफवाहों को खारिज कर दिया है. मंगलवार शाम को, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर फाइनली तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर के जन्मदिन के सेलिब्रेशन की एक प्यारी सी फोटो शेयर की. इस फोटो में तृषा, विजय को प्यार भरी नजरों से देखती हुई नजर आ रही हैं, जबकि विजय अपने जन्मदिन के केक की ओर देख रहे हैं.

ब्रेकअप की अफवाहों को किया खारिज

अपनी और विजय की ये तस्वीर शेयर करते हुए तृषा ने कैप्शन में लिखा- “उस इंसान को, जिसकी वजह से सब कुछ इतना खास लगता है, जन्मदिन मुबारक हो 00.00✨.” बता दें 22 जून को थलापति का जन्मदिन थी. इस अवसर पर उन्हें हर किसी ने मुबारकबाद दी, लेकिन फैंस की निगाहें तृषा पर तिकी हुई थीं कि तृषा कब एक्टर को जन्मदिन विश करेंगी. पूरा दिन बीत गया लेकिन तृषा ने विजय को जन्मदिन विश नहीं किया और उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया था. इसके बाद उनके ब्रेकअप की अफवाहें उड़ने लगी थी.

तृषा ने ठीक 12 बजे मनाया विजय का बर्थडे

22 जून को सीएम विजय ने अपना 52वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. हर साल एक्ट्रेस विजय को खास अंदाज में बर्थडे विश करती थीं और उनके साथ अपनी शानदार फोटोज शेयर करती थीं, लेकिन इस बार उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसा कोई पोस्ट नजर नहीं आया तो फैंस के बीच चल रही चर्चाओं को और हवा मिल गई. फैंस ने दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने लगे. कईयों ने दोनों के ब्रेकअप की भी बात कही. लेकिन तृषा ने अपनी नई पोस्ट से ब्रेकअप की अफवाहों को भी पूरी तरह से खारिज कर दिया. 22 जून को विजय के जन्मदिन के मौके पर तृषा उनके साथ ही थीं और उन्होंने ठीक 12 बजे विजय का बर्थडे मनाया था. हालांकि फोटो बर्थडे के अगले दिन शेयर की.

---विज्ञापन---
Vijay Thalapathy-Trisha Krishnan

तृषा-विजय की फिल्में

तृषा और विजय तमिल सिनेमा से बहुत बड़े स्टार हैं. दोनों ने ‘घिल्ली’, ‘लियो’ और ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा दर्शकों की पसंदीदा रही है. अक्सर दोनों को साथ देखा गया है. ऐसे में फैंस सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगा रहे हैं. लेकिन न तो तृषा और न ही विजय ने इन चर्चाओं पर कोई आधिकारिक बयान दिया है.

राजनीती के लिए विजय ने छोड़ी एक्टिंग

तृषा कृष्णन विजय के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह में भी पहुंची थीं. इस दौरान एक्ट्रेस ने विजय की फैमिली से भी मुलाकात की थी. वर्कफ्रंट की बात करें तो तृषा कृष्णन हाल ही में आई फिल्म करुप्पू में सूर्या के साथ नजर आई थी. वहीं, विजय ने अब एक्टिंग छोड़ राजनिती में एंट्री ली है. हाल ही में हुए चुनाव में उनकी पार्टी ‘तमिलगा वेत्रि कषगम’ (TVK) ने प्रचंड बभूमात से सरकार बनाई और विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद संभाल लिया है. उनकी आखिरी फिल्म जना नायकन है, जो जल्द ही रिलीज होने को है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: Jun 23, 2026 09:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola