Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Deepika Padukone Struggles With Sleepless Nights During Pregnancy।Dua ने बढ़ाई मुश्किलें!जानिए सबकुछ

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने 19 अप्रैल 2026 को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर फैंस को खुशखबरी दी थी। तब से उनके हर अपडेट पर फैंस की नजर बनी हुई है। अब दीपिका का एक नया सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jun 23, 2026 16:47
Share :
Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने 19 अप्रैल 2026 को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर फैंस को खुशखबरी दी थी। तब से उनके हर अपडेट पर फैंस की नजर बनी हुई है। अब दीपिका का एक नया सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार तस्वीर शेयर की, जिसमें मां और बच्चे की रात की नींद की हकीकत दिखाई गई है। तस्वीर में बच्चा पूरे बेड पर फैला हुआ नजर आ रहा है, जबकि मां बेड के एक छोटे से कोने में सिमटकर सो रही है। दिलचस्प बात यह है कि बेड का दूसरा हिस्सा पूरी तरह खाली है, लेकिन बच्चा फिर भी मां से चिपककर ही सो रहा है। दीपिका ने इस पोस्ट के जरिए बिना कुछ कहे अपनी स्थिति बयां कर दी। फैंस का मानना है कि डेढ़ साल की नन्हीं दुआ इन दिनों अपनी मम्मी को चैन की नींद नहीं लेने दे रही हैं। खासकर तब, जब एक्ट्रेस दूसरी प्रेग्नेंसी के दौर से गुजर रही हैं। हालांकि दीपिका ने इस पूरे अनुभव को बेहद हल्के-फुल्के और मजाकिया अंदाज में शेयर किया। पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के मजेदार रिएक्शन आने लगे। किसी ने इसे हर मां की कहानी बताया तो किसी ने लिखा कि बच्चे पूरे बेड के मालिक बन जाते हैं और पैरेंट्स सिर्फ किराएदार। दीपिका का यह पोस्ट अब लाखों पैरेंट्स को रिलेटेबल लग रहा है और सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

First published on: Jun 23, 2026 04:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola