Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Cocktail 2 Box Office Collection Day 5: लगातार दर्शकों का दिल जीत रही ‘कॉकटेल 2’, 5वें दिन भी फिल्म ने कमाए करोड़ों

Cocktail 2 Box Office Collection Day 5: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. फिल्म के 5वें दिन की कमाई जानें.

---विज्ञापन---

Cocktail 2 Box Office Collection Day 5: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘कॉकटेल 2’ लगातार दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रही है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पांच दिन हो चुके हैं. इस फिल्म की कमाई मंगलवार को कुछ कम जरूर हुई लेकिन बाकी फिल्मों के मुकाबले इसे अभी भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. आइए इसके 5वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

पांचवें दिन की कमाई

होमी अजदानिया के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन लीड रोल में शामिल हैं. सिनेमाघरों में तीनों की जोड़ी ने तहलका मचा दिया है. दर्शकों ने इस फिल्म को खूब सराहा है. यही कारण है कि फिल्म की कमाई में लगातार बढ़त देखी जा रही है. पांचवें दिन तक, ‘कॉकटेल 2’ ने ₹6.65 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹72.75 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹60.90 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने कुल ₹20.75 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹93.50 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची ‘कॉकटेल 2’

‘कॉकटेल 2’ अपने रिलीज के 5 दिनों में फिल्म ने 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसे में आने वाले दिनों में ये फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी.

cocktail 2

क्या है ‘कॉकटेल 2’ की कहानी?

बात करें फिल्म की तो, ‘कॉकटेल 2’ साल 2012 में आई रोमांटिक-ड्रामा फिल्म कॉकटेल की रीमेक है. इसकी कहानी कहानी कुणाल (शाहिद कपूर), दीया (रश्मिका मंदाना) और एली (कृति सेनन) की है. कुणाल और दीया रिश्ते में हैं, लेकिन उनके रिश्ते में पहले वाला रोमांच नहीं बचा. ऐसे में एली का इस्तेमाल करते हुए दीया, कुणाल को परखने की कोशिश करती है. लेकिन इसी बीच एली को कुणाल से प्यार हो जाता है और वो भी सच्चा प्यार. इसके बाद फिल्म में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलता है.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 23, 2026 10:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola