Thursday, 6 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन है Mini Mathur? जिसने Alliance की चमचमाती ट्रॉफी के साथ जीते 50 लाख रुपये, यहां जानें सब कुछ

प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'अलायंस' का खिताब टीवी की मशहूर होस्ट और एक्ट्रेस मिनी माथुर ने अपने नाम कर लिया है. उन्होंने फिनाले में अली गोनी और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर रूही दोसानी को हराकर ट्रॉफी और 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि जीती. मिनी लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं.

Mini Mathur
Mini Mathur

प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘अलायंस’ का फिनाले आज हुआ, जिसमें टीवी की जानी-मानी होस्ट और एक्ट्रेस मिनी माथुर विनर बनीं. उन्होंने शानदार परफॉर्म करते हुए शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली. शुरुआत से ही मिनी को इस शो की प्रबल दावेदार माना जा रहा था और उन्होंने फिनाले में अपनी बेहतरीन रणनीति से इसे साबित भी कर दिया. उन्होंने अली गोनी और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर रूही दोसानी को हराकर खिताब अपने नाम किया. ट्रॉफी जीतने के बाद हर कोई जानना चाहता है कि आखिर मिनी माथुर कौन हैं और क्या करती हैं.

कौन है मिनी माथुर?

मिनी माथुर टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी में वीजे (VJ) के तौर पर की थी, जहां उन्होंने अपनी शानदार एंकरिंग से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई. इसके बाद उन्होंने फेमस म्यूजिक रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ को होस्ट किया। होस्टिंग के अलावा उन्होंने अभिनय में भी अपनी पहचान बनाई है. वह ‘दिल विल प्यार व्यार’, ‘माइंड द मल्होत्राज़’ और ‘कॉल मी बे’ जैसे फिल्मों और वेब शोज में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा वह मॉडलिंग भी कर चुकी हैं.

---विज्ञापन---

अगर मिनी माथुर की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में बैचलर की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा उन्होंने आईएमटी गाजियाबाद से मार्केटिंग में एमबीए भी किया है.

अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह मशहूर फिल्म निर्देशक कबीर खान की पत्नी हैं. दोनों के दो बच्चे हैं, जिनमें बेटे का नाम विवान खान और बेटी का नाम सायरा खान है.

---विज्ञापन---

अलायंस का विनर बनने पर मिले 50 लाख रुपये

अगर ‘अलायंस’ के फिनाले की बात करें तो इसमें अली गोनी, मिनी माथुर और रूही दोसानी फाइनलिस्ट थे. फाइनल टास्क में मिनी माथुर ने शांत दिमाग और बेहतरीन रणनीति के साथ शानदार परफॉर्म किया और विनर बनीं. शो जीतने पर उन्हें चमचमाती ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी मिली.

यह भी पढ़ें- बेटी के अपहरण से टूट गए थे ये बॉलीवुड एक्टर, किडनैपर्स के चंगुल से बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम

---विज्ञापन---
First published on: Aug 06, 2026 03:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola