Thursday, 6 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

बेटी के अपहरण से टूट गए थे ये बॉलीवुड एक्टर, किडनैपर्स के चंगुल से बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम

बॉलीवुड एक्टर दीपक तिजोरी ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी की सबसे दर्दनाक घटना का खुलासा किया था. उन्होंने बताया कि साल 2009 में उनकी 13 साल की बेटी को दिनदहाड़े किडनैप कर लिया गया था.

बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े किस्से अक्सर चर्चा में रहते हैं. कई बार एक्टर्स के किडनैप होने या उनसे फिरौती वसूलने की कोशिशों की खबरें भी सामने आई हैं. लेकिन एक समय ऐसा भी आया, जब बॉलीवुड के एक्टर की 13 साल की बेटी का अपहरण कर लिया गया था. आइए जानते हैं इस हैरान कर देने वाली घटना के बारे में.

दीपक की बेटी को किया था किडनैप

दरअसल, हम बात कर रहे हैं अभिनेता दीपक तिजोरी की, जिन्होंने 90 के दशक में कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया. उन्होंने सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' से अपनी अलग पहचान बनाई थी. एक इंटरव्यू में दीपक तिजोरी ने खुलासा किया था कि उनकी बेटी समारा का साल 2009 में अपहरण कर लिया गया था.

---Advertisement---

ऑटो में उठा ले गया था किडनैपर

एक्टर ने बताया उस समय समारा की उम्र महज 13 साल थी. शाम करीब 5 बजे वह किसी काम से बाहर निकली थीं. तभी अचानक उनके सामने एक ऑटो-रिक्शा आकर रुका और उसमें सवार लोगों ने उन्हें जबरन घसीटकर ऑटो में बैठा लिया. दिनदहाड़े हुए इस अपहरण के बाद आरोपी समारा को मालाड स्थित एक लॉज में ले गए.  

पुलिस में की दीपक ने रिपोर्ट, समारा हुई थी किडनैप के चंगुल से फरार

हालांकि, इस पूरी घटना को समारा के एक दोस्त ने अपनी आंखों से देखा था. उसने तुरंत दीपक तिजोरी को फोन कर घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही एक्टर ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंचे और अपहरण का मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और 20 से 25 साल आरोपी की तलाश शुरू कर दी. इसी बीच समारा ने हिम्मत दिखाई और आरोपी के चंगुल से भाग निकलने में सफल रहीं. वह शाम करीब 8 बजे सुरक्षित अपने घर लौट आई थीं.

---Advertisement---

पुलिस ने आरोपी को कर लिया था गिरफ्तार

बाद में पुलिस ने जांच के दौरान प्रीतेश दोषी नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जो मालाड का रहने वाला था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने समारा को 10 मई को किडनैप किया था, लेकिन तब पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी थी. हालांकि, 19 मई को दोबारा ऐसी घटना को अंजाम देने की कोशिश के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं समारा

अगर समारा की बात करें, तो अब वह 30 साल की हो चुकी हैं. वह कई हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं. समारा 'बॉब बिस्वास', 'मासूम' और 'दलदल' जैसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं.

---Advertisement---
First published on: Aug 06, 2026 02:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola