Bigg Boss 20 Teaser: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस’ अपने नए सीजन के साथ लौट रहा है, जिसके होस्ट हर बार की तरह सलमान खान होंगे, लेकिन इस बार कंटेस्टेंट के लिए कुछ बेहद खास होने वाला है, जो उनके लिए ‘वरदान’ साबित हो सकता है, दरअसल शो का दूसरा टीजर सामने आया है, जिसमें ‘भाईजान’ ने ऐसा हिंट दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.
‘बिग बॉस’ का नया टीजर आउट
नए टीजर में सलमान खान बेहद दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. वह कहते हैं कि इस बार बिग बॉस के घर में एक ऐसा ‘वरदान’ मिलने वाला है, जो किसी कंटेस्टेंट की किस्मत बदल सकता है. हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि यह वरदान आखिर क्या होगा. यही वजह है कि फैंस अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं. कोई इसे गेम से जुड़ा बड़ा पावर मान रहा है तो कोई इसे फिनाले तक पहुंचने का खास मौका बता रहा है.
‘बिग बॉस’ के घर की दिखी झलक
टीजर में बिग बॉस के घर की हल्की झलक भी दिखाई गई है, जिसने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है. हर सीजन की तरह इस बार भी घर को नए थीम और नए अंदाज में तैयार किया गया है. हालांकि, मेकर्स ने अभी पूरा घर नहीं दिखाया है, लेकिन जितनी झलक सामने आई है, उसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर ली है.
10 साल बाद साथ दिखेगी ये जोड़ी?
इसी बीच शो को लेकर एक और बड़ी चर्चा भी तेज हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 10 साल बाद शाहरुख खान और सलमान खान एक बार फिर बिग बॉस के मंच पर साथ नजर आ सकते हैं. इससे पहले साल 2015 में फिल्म ‘दिलवाले’ के प्रमोशन के दौरान दोनों सुपरस्टार ‘बिग बॉस 9’ में साथ दिखाई दिए थे. अगर इस बार भी ऐसा होता है, तो यह फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा.
फैंस की एक्साइटमेंट हाई
वहीं, शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर भी लगातार नए नाम सामने आ रहे हैं. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक ऑफीशियल लिस्ट जारी नहीं की गई है. ऐसे में दर्शक यह जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि इस बार बिग बॉस के घर में कौन-कौन से चेहरे नजर आएंगे.
कहां आएगा ‘बिग बॉस 20’?
जानकारी के मुताबिक, ‘बिग बॉस 20’ सितंबर 2026 से जियो स्टार और कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान के टीजर में जिस ‘वरदान’ का जिक्र किया गया है, वह आखिर क्या है और इस नए ट्विस्ट से किस कंटेस्टेंट की किस्मत बदलती है.