‘बिग बॉस 20’ पिछले कई सालों से अपने दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है, अब शो का 20वीं सीजन शुरू हो चुका है, इसी के साथ घर में हर दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं, कभी कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार बढ़ रही है , तो कभी गुट बनते नजर आ रहे हैं, लेकिन अब मेकर्स एक ऐसा स्पेशल एपिसोड लेकर आने वाले हैं, जो कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ दर्शकों को भी इमोशनल कर देगा. शो के नए प्रोमो में पिछले 19 सीजनों के कुछ सबसे यादगार पलों को सजोंकर एक धागे में पिरोकर उसकी झलक दिखाई जाएगी.
बिग बॉस के यादगार पल
जियो हॉटस्टार ने ‘बिग बॉस 20’ का एक इमोशनल प्रोमो जारी किया है. इसमें शो के 19 सीजनों के सफर को खास अंदाज में दिखाया गया है. प्रोमो में बिग बॉस के घर में बने रिश्तों, दोस्ती, प्यार, झगड़े और इमोशनल पलों की झलक दिखाई गई है. इन यादों को स्क्रीन पर देखकर मौजूदा सीजन के कंटेस्टेंट्स भी भावुक होते नजर आए.
शो के खूबसूरत रिश्तों की झलक
बिग बॉस के सफर में ऐसे कई रिश्ते रहे हैं, जिन्हें दर्शक आज तक नहीं भूल पाए हैं. सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की खट्टी-मीठी बॉन्डिंग से लेकर गौहर खान और कुशाल टंडन की लव स्टोरी तक, शो ने कई यादगार रिश्तों को जन्म लेते देखा है. अली गोनी और जैस्मिन भसीन के इमोशनल पल भी फैंस के बीच काफी चर्चित रहे हैं.
सिद्धार्थ शुक्ला के झगड़े ने फिर खींचा ध्यान
लेटेस्ट प्रोमो में मनोज तिवारी और डॉली बिंद्रा की मशहूर ‘अंडे वाली लड़ाई’ की झलक भी दिखाई गई. इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज के बीच हुए एग्रेसिव झगड़ों को भी याद किया गया. वहीं सिद्धार्थ और शहनाज की बॉन्डिंग ने माहौल को इमोशनल बना दिया.
यादगार लड़ाई आई सामने
प्रोमो में शक्ति कपूर का खास अंदाज और सलमान खान का गुस्सा भी देखने को मिला. यानी मेकर्स ने बिग बॉस के लगभग हर रंग को इस खास वीडियो में समेटने की कोशिश की है.
24 मिनट की खास शोरील
बताया जा रहा है कि इन यादगार पलों को समेटते हुए करीब 24 मिनट की एक खास शोरील तैयार की गई है. अपकमिंग एपिसोड में ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट्स को असेंबली रूम में एक साथ बैठाया जाएगा. वहां उन्हें बिग बॉस के पिछले 19 सीजनों के ऐतिहासिक और भावुक कर देने वाले पल दिखाए जाएंगे.
कंटेस्टेंट्स की आंखों में दिखे आंसू
इस दौरान कई कंटेस्टेंट्स की आंखों में आंसू भी नजर आए. बिग बॉस का यह खास सफर उन दर्शकों के लिए भी नॉस्टैल्जिया से भरा होगा, जिन्होंने पिछले कई सालों से इस शो को फॉलो किया है. अब देखना होगा कि 20वें सीजन के कंटेस्टेंट्स इस खास सफर को देखकर किस तरह रिएक्ट करते हैं.