Friday, 11 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

दूसरी शादी के बाद मां बनेंगी जेनिफर विंगेट? एक्ट्रेस ने खुद बताया सच

Jennifer Winget On Motherhood: लाक के 12 साल बाद दूसरी शादी रचाने वाली जेनिफर विंगेट ने अपनी प्रेगनेंसी की खबरों पर विराम लगा दिया है. एक्ट्रेस ने साफ कहा है कि मदरहुड को लेकर अभी कोई प्लान नहीं है.

jennifer winget on motherhood
jennifer winget on motherhood

Jennifer Winget On Motherhood: टीवी और ओटीटी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर जबरदस्त सुर्खियों में हैं. इसी साल जुलाई में सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इश्माएल संग सीक्रेट वेडिंग करने के बाद से ही फैंस के बीच उनकी प्रेगनेंसी और मदरहुड प्लान्स को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे. अब जेनिफर ने खुद सामने आकर अपनी दूसरी शादी, मदरहुड और करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

मदरहुड की खबरों पर फुलस्टॉप

शादी के बाद से ही जेनिफर के मां बनने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इन रूमर्स को खारिज करते हुए कहा कि उनके और उनके पति के बीच मदरहुड को लेकर अभी कोई डिस्कशन नहीं हुआ है. उन्होंने क्लियर किया कि शादी का मतलब करियर पर ब्रेक लगाना बिल्कुल नहीं है.

---विज्ञापन---

‘शादी के बाद कुछ नहीं बदला’

अपनी अपकमिंग ओटीटी सीरीज के ट्रेलर लॉन्च पर जेनिफर ने बताया कि शादी के बाद उनकी लाइफ में ज्यादा कुछ नहीं बदला है. वे कहती हैं, “मैंने सिर्फ शादी की है, बाकी सब पहले जैसा ही है. मैं अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाकर चलना पसंद करती हूं.”

दो देशों के बीच मैनेज कर रही हैं लाइफ

जेनिफर के पति विलियम इश्माएल इंडिया में नहीं रहते हैं. ऐसे में एक्ट्रेस ने बताया कि शादी के बाद उनकी प्रायोरिटीज थोड़ी चेंज हुई हैं. अब उन्हें काम और मैरिड लाइफ में तालमेल बिठाने के लिए अलग-अलग देशों में ट्रैवल करना पड़ता है और यह प्लान करना पड़ता है कि वे किस महीने किस कंट्री में रहेंगी.

---विज्ञापन---

12 साल बाद दोबारा बसाया घर

बता दें कि जेनिफर विंगेट की पहली शादी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से हुई थी. करण से तलाक के 12 साल बाद इसी साल जुलाई 2026 में जेनिफर ने सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन विलियम इश्माएल के साथ सीक्रेट वेडिंग करके अपनी नई लाइफ की शुरुआत की है.

नेटफ्लिक्स पर आ रही नई सीरीज

वर्कफ्रंट की बात करें तो जेनिफर जल्द ही मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज ‘शकः ट्रस्ट नो वन’ (Shakh: Trust No One) में नजर आने वाली हैं. इस शो में उनके साथ परिणीति चोपड़ा, ताहिर राज भसीन और सोनी राजदान जैसे स्टार्स दिखेंगे. यह सीरीज 24 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 10, 2026 11:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola