Friday, 11 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 35: 200 करोड़ के करीब पहुंची ‘हनुमान अंश’, सिनेमाघरों में अब भी जारी है फिल्म का जलवा

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 35: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने 35वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. फिल्म अब 200 करोड़ रुपये के बेहद करीब पहुंच गई है.

hanuman ansh collection day 34

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 35: शोभित श्रीवास्तव और चंदन आनंद के अभिनय से सजी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने आज सिनेमाघरों में अपने 35 दिन और 5 हफ्ते पूरे कर लिए हैं. इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा बरकरार है. फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक सफर पर आधारित इस भक्ति फिल्म को दर्शकों का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. 35वें दिन भी फिल्म ने करोड़ों रुपये का कलेक्शन किया है. चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

‘हनुमान अंश’ का जलवा जारी

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी शोभित श्रीवास्तव की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने भारत में 35वें दिन 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. 34वें दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में 2.4 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 163.13 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन अब तक 193 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. बॉक्स ऑफिस पर बुलेट ट्रेन की रफ्तार से कमाई कर रही फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने सिर्फ 5वें हफ्ते में 90.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

---विज्ञापन---

फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी

35वें दिन पूरे भारत में फिल्म ‘हनुमान अंश’ के 7,664 शो चलाए गए, जिनकी कुल ऑक्यूपेंसी 35.0 प्रतिशत रही. सुबह के शो में 14.08 प्रतिशत, दोपहर के शो में 31.85 प्रतिशत, शाम के शो में 39.38 प्रतिशत और रात के शो में 48.85 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. जैसा कि देखा जा सकता है, 35वें दिन फिल्म की शुरुआत धीमी रही, लेकिन दोपहर और शाम के शो में ऑक्यूपेंसी बढ़ी. फिल्म की सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी रात के शो में दर्ज की गई.

200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

वहीं, फिल्म ‘हनुमान अंश’ का वर्ल्डवाइड प्रदर्शन भी शानदार चल रहा है. Sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 193 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ फिल्म 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करने के बेहद करीब पहुंच गई है.

First published on: Sep 11, 2026 07:31 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola