Thursday, 13 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

शुभांगी अत्रे ने ‘भाबीजी घर पर हैं’ को कहा बाय-बाय, अब ये एक्ट्रेस निभाएगी ‘अंगूरी भाभी’ का किरदार

Shubhangi Atre: मशहूर टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने 'भाबीजी घर पर हैं' को अलविदा कह दिया है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना आखिरी एपिसोड शूट किया. शुभांगी ने सेट से आखिरी दिन का वीडियो शेयर किया है.

Shubhangi Atre

Shubhangi Atre exit Bhabiji Ghar Par Hain: टीवी की मशहूर अदाकारा शुभांगी अत्रे ने 10 साल बाद पॉपुलर टीवी सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ को अलविदा कह दिया है. हाल ही में एक्ट्रेस ने सेट से आखिरी दिन का वीडियो शेयर किया है, जिसमें में हर किसी से मिलते हुए उन्हें जलेबी खिलाते दिख रही हैं. वीडियो में एक्ट्रेस भावुक भी नजर आ रही हैं.

बता दें कि पिछले 10 साल से शुभांगी अत्रे की इस शो का हिस्सा रही हैं. इस दौरान उन्हें दर्शकों से भरपूर प्यार मिला और अब उन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया है. शुभांगी ने हाल ही इस शो का आखिरी एपिसोड शूट किया और सेट से लास्ट डे का वीडियो शेयर किया. वीडियो के कैप्शन में शुभांगी ने लिखा, ‘जलेबी वाला. मेरी एक्सटेंडेड फैमिली को गुडबाय.’

शो में ओरिजनल ‘अंगूरी भाभी’ की वापसी

शुभांगी से पहले इस शो में अंगूरी भाभी का किरदार एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे निभा रही थीं, जिन्होंने अचानक इस शो को अलविदा कह दिया था. लेकिन अब 10 साल बाद फिर ओरिजनल अंगूरी भाभी यानी कि शिल्पा शिंदे की वापसी हो रही है. साल 2016 में जब शो की शुरुआत हुई थी, तब शिल्पा ही अंगूरी भाभी का किरदार निभाती थी. लेकिन 10 महीने के अंदर ही उन्होंने शो को छोड़ा दिया था, जिसके बाद शुभांगी अत्रे अंगूरी भाभी का रोल निभा रही थी.

---विज्ञापन---

शो को छोड़ने पर बोलीं शुभांगी अत्रे

हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में शुभांगी ने अपने बारे में काफी कुछ शेयर किया था. उन्होंने कहा, ‘मैंने हमेशा मिसेज कोहली से कहा था कि शो में मेरा सफर आन, बान और शान से शुरू होगा और वैसे ही खत्म होगा. मैं इससे अच्छे फेयरवेल की उम्मीद नहीं कर सकती थी. मुझे क्यों रिप्लेस किया जा रहा है, उसमें उलझने का कोई मतलब नहीं है. मैं इसे एक आशीर्वाद के रूप में देखती हूं. क्योंकि एक आर्टिस्ट के रूप में, मैं नए किरदारों को तलाशना चाहती हूं. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, ‘यहां से निकलने के बाद फिर से काम की तलाश करूंगी. लाइफ में इतना कुछ देखने के बाद, अब मैं पूरी तरह से तैयार हूं और सिर्फ अपनी बेटी और काम पर फोकस कर रही हूं.’

वहीं शुभांगी ने शो में शिल्पा शिंदे की वापसी पर कहा कि, ‘मैं अब इस रिप्लेसमेंट गेम को खत्म कर रही हूं. मैंने अपनी मां से कहा कि शिल्पा ने इस शो को 9-10 महीने में छोड़ दिया था. उस वक्त मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे वो न्यूबॉर्न बेबी सौंपकर गई हैं. आज वो बच्चा 10 साल का हो गया है. अब मैं इसे वापस कर रही हूं. मैंने 10 साल तक उसे वैल्यू और संस्कार दिए. मैं शिल्पा शिंदे और पूरी टीम को इस शो के 2.0 वर्जन के लिए ऑल द बेस्ट कहूंगी.’

---विज्ञापन---
First published on: Nov 29, 2025 01:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola