Thursday, 19 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

श्रद्धा आर्या ने गौरव खन्ना की दुखती रग पर रखा हाथ? आकांक्षा को लेकर कह दी ऐसी बात!

Shraddha Arya On Akanksha Chamola Gaurav Khanna: टीवी शो 'दिल की बेवफाइयां' के प्रमोशन के दौरान श्रद्धा आर्या ने गौरव खन्ना की निजी जिंदगी और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला से तलाक की खबरों पर मजाकिया तंज कसा है. श्रद्धा के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं.

Shraddha Arya on Akanksha Chamola gaurav khanna
Shraddha Arya on Akanksha Chamola gaurav khanna

Shraddha Arya On Akanksha Chamola Gaurav Khanna: टीवी की दुनिया के दो सबसे बड़े सितारे गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) जल्द ही नए शो ‘दिल की बेवफाइयां’ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. लेकिन शो के ऑन-एयर होने से पहले ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ ऐसा हो गया जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. मीडिया से बातचीत करते हुए श्रद्धा आर्या ने मजाक-मजाक में गौरव खन्ना की पर्सनल लाइफ और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला संग चल रहे तलाक के मुद्दे पर ऐसा तीखा तंज कस दिया कि हर कोई हैरान रह गया.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रियल लाइफ बेवफाई पर पूछा गया था सवाल

हाल ही में शो के प्रमोशन के लिए रखी गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया ने गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या से एक दिलचस्प सवाल पूछा. पत्रकारों ने कलाकारों से जानना चाहा कि जब शो का नाम ‘दिल की बेवफाइयां’ है तो उनकी असली जिंदगी में अब तक कितनी दिल की बेवफाइयां हुई हैं. इस सवाल पर गौरव खन्ना ने पहले खुद जवाब देने के बजाय श्रद्धा आर्या की तरफ इशारा किया और उन्हें बोलने को कहा.

---विज्ञापन---

श्रद्धा आर्या ने गौरव की पर्सनल लाइफ पर कसा तीखा तंज

सवाल का जवाब देते हुए श्रद्धा आर्या ने तुरंत गौरव खन्ना की निजी जिंदगी और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला की तरफ इशारा करते हुए कटाक्ष किया. श्रद्धा ने हंसते हुए कहा कि मेरी दिल की बेवफाइयां का तो टाइम अप हो गया लेकिन इसका अभी चल रहा है. श्रद्धा की यह बात सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए जबकि खुद गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या जोर-जोर से हंसने लगे.

आकांक्षा चमोला ने ‘लॉक अप 2’ में की थी तलाक की घोषणा

बता दें कि गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला की शादीशुदा जिंदगी पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है. बीते 27 जून को रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ के प्रीमियर के दौरान आकांक्षा ने खुद यह खुलासा किया था कि उन्होंने और गौरव ने अलग होने का फैसला कर लिया है और वे तलाक लेने जा रहे हैं. उन्होंने बताया था कि दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे थे लेकिन उन्होंने इस बात को निजी रखा था.

---विज्ञापन---

आपसी सहमति से लिया है अलग होने का फैसला

आकांक्षा चमोला ने शो के मंच पर साफ किया था कि उनके और गौरव के बीच किसी तरह की कोई कड़वाहट या बुराई नहीं है. उन्होंने कहा था कि वे आज भी एक-दूसरे से बात करते हैं लेकिन उन्हें महसूस हुआ कि वे लाइफ पार्टनर के तौर पर एक-दूसरे के लिए सही नहीं हैं. आकांक्षा के मुताबिक दोनों अपनी जिंदगी में अलग-अलग चीजें चाहते हैं इसलिए आपसी सहमति से यह कदम उठाया है.

साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे गौरव और आकांक्षा

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने एक-दूसरे को कुछ समय तक डेट करने के बाद साल 2016 में धूमधाम से शादी रचाई थी. दोनों टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा और रोमांटिक कपल्स में गिने जाते थे जो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करते रहते थे. अब उनके अलग होने की खबरों के बीच श्रद्धा आर्या के इस बयान ने एक बार फिर इस मामले को हवा दे दी है.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 19, 2026 06:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो