Thursday, 19 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ramayana Collection Day 15: ‘तीसरे गुरुवार को भी बॉक्स ऑफिस पर डटी रही ‘रामायण’, इतने करोड़ के पार हुआ भारत में कलेक्शन

Ramayana Box Office Collection Day 15: नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म 'रामायण' ने तीसरे गुरुवार यानी 15वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 850 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. शाम 6 बजे तक फिल्म ने 11.49 करोड़ रुपये की कमाई की है जिससे इसका कुल नेट कलेक्शन 855.89 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

Ramayana Box Office Collection Day 15
Ramayana Box Office Collection Day 15

Ramayana Box Office Collection Day 15: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर मेगा-बजट फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाते हुए एक और बड़ा मील का पत्थर पार कर लिया है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस पौराणिक महागाथा ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को भारत में 850 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर लिया है. सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक शाम 6 बजे तक फिल्म ने 11.49 करोड़ रुपये कमा लिए हैं जिससे इसका कुल भारतीय नेट कलेक्शन 855.89 करोड़ रुपये हो गया है और इसने रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया है.

15वें दिन कितने करोड़ हुआ कलेक्शन?

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को शाम 6 बजे तक 11.49 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इस कमाई के साथ ही फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 850 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है और इसका कुल नेट कलेक्शन बढ़कर 855.89 करोड़ रुपये हो गया है.

---विज्ञापन---

14वें दिन सभी भाषाओं में किया दमदार प्रदर्शन

इससे पहले रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे बुधवार को फिल्म ने देशभर के 22 हजार 289 शोज से कुल 23.20 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी. इसमें हिंदी वर्जन से 16.50 करोड़ रुपये मलयालम से 2.15 करोड़ रुपये कन्नड़ से 1.65 करोड़ रुपये तमिल से 1.60 करोड़ रुपये और तेलुगु से 1.30 करोड़ रुपये का योगदान रहा. इसके साथ ही 14 दिनों में भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 1009.05 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन 844.40 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था.

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ के पार निकली फिल्म

घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशी सिनेमाघरों में भी ‘रामायण’ का जबरदस्त जलवा देखने को मिल रहा है. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 14वें दिन 8.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया जिससे विदेशों में इसकी कुल कमाई 510.00 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. इस तरह महज 14 दिनों में फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1519.05 करोड़ रुपये हो गया है.

---विज्ञापन---

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ को चटाई धूल

कमाई की इस आंधी में ‘रामायण’ ने रणवीर सिंह की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. ‘धुरंधर’ ने भारत में 844.20 करोड़ रुपये की लाइफटाइम कमाई की थी जिसे ‘रामायण’ ने महज 14 दिनों में ही मात दे दी है. इसी के साथ अब यह फिल्म ‘धुरंधर 2’ के बाद बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

अब ‘धुरंधर 2’ के नंबर वन के ताज पर टिकी हैं निगाहें

बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनने के बाद अब हर किसी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या ‘रामायण’ नंबर वन की कुर्सी पर कब्जा कर पाएगी. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ का लाइफटाइम नेट कलेक्शन 1080.96 करोड़ रुपये है जिसे पछाड़ने के लिए रणबीर कपूर की फिल्म तेजी से आगे बढ़ रही है.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 19, 2026 07:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो