Thursday, 19 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

ईशा सिंह संग ब्रेकअप की खबरों के बीच अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- रिश्ते पब्लिक एंटरटेनमेंट नहीं

Avinash Mishra Eisha Singh Breakup Rumors: ईशा सिंह संग ब्रेकअप और धोखा देने की खबरों के बीच अविनाश मिश्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्होंने प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की और कहा कि रिश्ते पब्लिक एंटरटेनमेंट नहीं हैं.

Avinash Mishra Eisha Singh Breakup Rumors
Avinash Mishra Eisha Singh Breakup Rumors

Avinash Mishra Eisha Singh Breakup Rumors: टीवी के सबसे चर्चित कपल अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और ईशा सिंह (Eisha Singh) के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और ब्रेकअप की खबरों ने फैंस का दिल तोड़ दिया है. धोखाधड़ी के दावों और वायरल ऑडियो विवाद के बीच आखिरकार अविनाश मिश्रा ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है. इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल नोट शेयर करते हुए अविनाश ने साफ कर दिया है कि रिश्ते व्यूज और एंगेजमेंट का जरिया नहीं बल्कि निजी मामला हैं. उन्होंने मीडिया पेजों से प्राइवेसी का सम्मान करने और इस मामले को यहीं खत्म करने की अपील की है.

अविनाश मिश्रा ने पोस्ट में लिखी यह बड़ी बात

अविनाश मिश्रा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किए गए नोट में बिना किसी का नाम लिए लिखा कि आइए इस बात को यहीं खत्म करें और आगे बढ़ें. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्ते कई लोगों के लिए बेहद मुश्किल रहे हैं और मीडिया पेजों को निजता का सम्मान करना चाहिए. उनके मुताबिक रिश्ते निजी होते हैं सार्वजनिक मनोरंजन नहीं और हर चीज व्यूज व एंगेजमेंट के लिए नहीं होती.

---विज्ञापन---

धोखा देने के आरोपों पर सीधे नहीं दी कोई सफाई

हालांकि अविनाश मिश्रा ने अपने पोस्ट में न तो ब्रेकअप की पुष्टि की और न ही उन पर लग रहे धोखाधड़ी के आरोपों का सीधा जवाब दिया. लेकिन उनके इस संदेश को मौजूदा विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है जिससे यह साफ है कि वह अपनी निजी जिंदगी को तमाशा नहीं बनाना चाहते.

ईशा के अनफॉलो करने और मां के वायरल ऑडियो से बढ़ा बवाल

अविनाश और ईशा के बीच अनबन की चर्चा तब तेज हुई थी जब ईशा ने इंस्टाग्राम पर अविनाश को अनफॉलो कर दिया था. इसके बाद दोनों की तरफ से आए क्रिप्टिक पोस्ट और ईशा की मां के कथित वायरल ऑडियो ने मामले को और गरमा दिया जिसमें अविनाश पर धोखा देने और ईशा को मानसिक तकलीफ पहुंचने जैसे दावे किए गए थे.

---विज्ञापन---

वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं

सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे ईशा सिंह की मां के इस कथित ऑडियो क्लिप की अभी तक ऑफिशियल रूप से कोई पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में इस क्लिप में सामने आए दावों को केवल अटकलों और आरोपों के तौर पर ही देखा जा रहा है.

ईशा सिंह की चुप्पी के बीच अविनाश की पहली प्रतिक्रिया

इस पूरे मामले में ईशा सिंह ने अभी तक कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है. ऐसे में अविनाश मिश्रा का यह नोट उनकी पहली प्रतिक्रिया माना जा रहा है जिसमें उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी को भी परेशान न करने की अपील की है.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 19, 2026 04:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो