Friday, 13 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20: गंजे हुए, पेड़ पर चढ़े और फूट-फूटकर रोए स्काउट ओपी, लव गिल की बेरुखी ने तोड़ा दिल

Scout OP Shaved His Head For Love Gill: रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' में लड़ाई के बाद स्काउट ओपी से लव गिल की बेरुखी बर्दाश्त नहीं हो रही है. इस दौरान स्काउट के इस काम ने सबको हैरान कर दिया है.

Scout OP Shaved His Head For Love Gill: सलमान खान के मोस्ट पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों घरवालों के बीच हाई लेवल टेंशन चल रही है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में स्काउट ओपी और यंग डीएसए की जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली है. जहां स्काउट ओपी ने टास्क के दौरान यंग डीएसए को धक्का दे दिया था. जिसके बाद पूरे घर का माहौल बदल गया. बिग बॉस ने इस उल्लंघन के लिए स्काउट ओपी को सजा भी दी. इसी बीच स्काउट और लव गिल की भी लड़ाई हो गई. अब मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज किया है. जिसमें लड़ाई के बाद लव गिल की बेरुखी से स्काउट परेशान नजर आ रहे हैं. चलिए बताते हैं कि प्रोमो में और क्या-क्या दिखाया गया है.

लव गिल की बेरुखी ने तोड़ा स्काउट का दिल

शो के नए प्रोमो में लड़ाई के बाद स्काउट ओपी बार-बार लव गिल को मनाने और उनसे बात करने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, लव उन्हें लगातार इग्नोर कर रही हैं. प्रोमो में लव की बेरुखी से परेशान स्काउट गार्डन एरिया के पेड़ पर चढ़ जाते हैं और वहां से कूदने की बात कहते हैं. इसी बीच एक सीन में स्काउट बाथरूम एरिया में लव के सामने ट्रिमर से अपने सिर के सारे बाल काट देते हैं और गंजे हो जाते हैं. इस दौरान उनके चेहरे पर बहुत गुस्सा और उदासी देखने को मिलती है.

---विज्ञापन---

फूट-फूटकर रोए स्काउट ओपी

प्रोमो के आखिर में दिखाया गया कि स्काउट ओपी लव गिल द्वारा कही गई कड़वी बातों को याद करते हुए रो पड़े. स्काउट ओपी घर के स्मोकिंग एरिया में फूट-फूटकर रोते हुए दिखाई दिए. शो में वैसे इन दिनों ज्यादातर फोकस स्काउट ओपी और लव गिल पर ही है. पिछले कुछ हफ्तों से स्काउट ओपी और लव गिल के रिश्ते को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी कुछ कहा जा रहा है.

क्या होगा स्काउट और यंग का पैचअप?

वहीं, कुछ सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लड़ाई के बाद हताश स्काउट स्मोकिंग रूम में फूट-फूटकर रोने लगते हैं. हालांकि, इस दौरान आम्रपाली और लव ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन स्काउट ने उनसे बात नहीं की और कहा कि उन्हें थोड़ा समय चाहिए. इसके बाद यंग दौड़कर स्काउट के पास आया और उन्हें कसकर गले लगा लिया. जिससे स्काउट और भी ज्यादा भावुक हो गए. इसके बाद स्काउट और यंग साथ बैठे और अपनी सारी गलतफहमियां दूर कीं. साथ ही मन में दबी बातों पर खुलकर बात की और सब कुछ ठीक कर लिया. दोनों फिर से दोस्त बन गए हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 13, 2026 09:21 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो