Friday, 13 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ramayana Box Office Collection Day 8: रणबीर-यश की ‘रामायण’ ने रचा इतिहास! 8 दिन में ही छाप डाले 1000 करोड़

Ramayana Box Office Collection Day 8: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' ने 8वें दिन शानदार कमाई की है. फिल्म ने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

Yash Ravana Role Ramayana Movie Reasons
Yash Ravana Role Ramayana Movie Reasons

Ramayana Box Office Collection Day 8: नीतेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘रामायण’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ की कमाई धुआंधार तरीके से जारी है. रिलीज के बाद से ही इस फिल्म ने सिनेमाघरों की टिकट खिड़की पर कब्जा जमाया हुआ है. आज इस फिल्म को रिलीज हुए पूरे 8 दिन हो गए हैं. इन 8 दिनों में इस फिल्म ने भारत में 550 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ के पार का कलेक्शन कर लिया है. दीवाली की छुट्टियों के बाद भी फिल्म ‘रामायण’ की कमाई में कोई खास गिरावट नहीं देखी गई है. चलिए जानते हैं कि रणबीर और साई की फिल्म ने अब तक कितने करोड़ की कमाई की है.

8वें दिन भी ‘रामायण’ ने की शानदार कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, नीतेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘रामायण’ ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया. फिल्म ने गुरुवार को 53.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसमें 7वें दिन की कमाई की तुलना में 24.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 564.60 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 675.05 करोड़ रुपये हो गया है. 8वें दिन फिल्म ने हिंदी में 43 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 3.25 करोड़ रुपये, तेलुगु में 2.80 करोड़ रुपये, तमिल में 2.30 करोड़ रुपये और मलयालम में 2.15 करोड़ रुपये की कमाई की है.

---विज्ञापन---

8वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी

नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण’ की 8वें दिन भी थिएटर ऑक्यूपेंसी अच्छी रही. 8वें दिन भारत में फिल्म के 24,042 शो चलाए गए, जिनकी कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी 33.9 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार के दिन सुबह के शो में 15.46 प्रतिशत, दोपहर के शो में 33.31 प्रतिशत, शाम के शो में 39.46 प्रतिशत और रात के शो में 35.85 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

1000 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ भारत के साथ-साथ वर्ल्डवाइड लेवल पर भी काफी अच्छा बिजनेस कर रही है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 8 दिनों में 1033.55 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ फिल्म ने 1000 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है.

First published on: Nov 13, 2026 07:35 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो