Friday, 13 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

गोविंदा संग कोमल रानी की नई तस्वीरों ने मचाई हलचल, फैंस बोले- ‘जोड़ी नंबर 1’

Govinda Komal Rani Swarnkar Romantic Photos: पत्नी सुनीता आहूजा संग विवादों के बीच गोविंदा की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म की डेब्यू एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार ने ये रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं, जिन पर फैंस मिला-जुला रिएक्शन दे रहे हैं और उन्हें 'जोड़ी नंबर 1' बता रहे हैं.

Govinda Komal Rani Swarnkar Romantic Photos
Govinda Komal Rani Swarnkar Romantic Photos

Govinda Komal Rani Swarnkar Romantic Photos: बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच चल रहे पारिवारिक घमासान के बीच अब नई तस्वीरों ने इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है. गोविंदा की अपकमिंग फिल्म की लीड एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार (Komal Rani Swarnkar) ने सोशल मीडिया पर ऐसी रोमांटिक झलकियां शेयर की हैं जिनमें वे सुपरस्टार की बाहों में नजर आ रही हैं. एक तरफ सुनीता आहूजा के तीखे तेवर और अफेयर की चर्चाएं गरम हैं, वहीं दूसरी तरफ फैंस इन तस्वीरों पर ‘जोड़ी नंबर 1’ लिखकर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

गोविंदा की बाहों में दिखीं कोमल रानी, शेयर कीं रोमांटिक झलकियां

कोमल रानी स्वर्णकार ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गोविंदा संग अपनी आगामी फिल्म की कुछ खास तस्वीरें साझा की हैं. इन फोटोज में कोमल 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा की बाहों में हाथ डाले बेहद खुश नजर आ रही हैं. तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में ‘रूपा की खूबसूरत झलकियां’ लिखा है.

---विज्ञापन---

गोविंदा खुद लिख और डायरेक्ट कर रहे हैं कोमल की डेब्यू फिल्म

कोमल रानी स्वर्णकार इस प्रोजेक्ट के जरिए बॉलीवुड में अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं. खास बात यह है कि इस फिल्म में गोविंदा न केवल अभिनय कर रहे हैं, बल्कि उन्होंने इसकी कहानी लिखने से लेकर निर्देशन तक की पूरी कमान भी अपने हाथों में संभाली है.

फैंस ने कहा ‘जोड़ी नंबर 1’, तो कुछ ने एडिटिंग पर उठाए सवाल

कोमल की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स के मिले-जुले रिएक्शन सामने आ रहे हैं. जहां एक फैन ने कमेंट करते हुए इस जोड़ी को ‘जोड़ी नंबर 1’ और फिल्म को ‘ब्लॉकबस्टर लोडिंग’ बताया, वहीं कुछ यूजर्स ने तस्वीरों की एडिटिंग पर तंज कसते हुए लिखा कि फोटोज को इतना एडिट न करें कि वे हर समय AI जेनरेटेड लगें.

एयरपोर्ट से ‘लालबागचा राजा’ तक साथ दिखे, भड़की थीं सुनीता आहूजा

गोविंदा और कोमल रानी की नजदीकियां पिछले काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई हैं. दोनों को एक साथ एयरपोर्ट पर और फिर गणपति उत्सव के दौरान ‘लालबागचा राजा’ के दरबार में दर्शन करते हुए भी देखा गया था. इन मुलाकातों के बाद सुनीता आहूजा का गुस्सा फूट पड़ा था और उन्होंने सार्वजनिक रूप से गोविंदा पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘शुगर डैडी’ तक कह दिया था.

---विज्ञापन---

पारिवारिक कलह के बीच आगे क्या मोड़ लेगा मामला?

एक तरफ सुनीता आहूजा और गोविंदा के रिश्तों में आई खटास किसी से छिपी नहीं है, वहीं दूसरी तरफ अफेयर की अटकलों के बीच इन रोमांटिक फोटोज के सामने आने से मामला और उलझता दिख रहा है. अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इस नए पोस्ट के बाद सुनीता आहूजा की क्या प्रतिक्रिया आती है.

First published on: Nov 12, 2026 11:50 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो