Home/E24 News/Bigg Boss 20 Live: 'बिग बॉस 20' का ग्रैंड प्रीमियर, कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हुए ये सितारे
Bigg Boss 20 Live: ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर, कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हुए ये सितारे
Entertainment News Live: पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का सफर आज रविवार से शुरू होने जा रहा है. रात 9 बजे से ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर ये शो प्रीमियर होगा. शो के जरिए सलमान खान एक बार फिर बतौर होस्ट नजर आएंगे.
Entertainment News Live In Hindi: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस अपने नए सीजन के साथ लौट आया है. आज 6 सितम्बर से ‘बिग बॉस सीजन 20’ की शुरुआत हो रही है. इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और टीवी चैनल कलर्स पर रात 10:30 बजे देख सकते हैं. शो के मेकर्स लगातार कंटेस्टेंट्स की झलक दिखाने के लिए प्रोमो जारी कर रहे हैं. इनमें से एक नाम बादशाह की अलग हो चुकीं पत्नी ईशा रिखी का हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में आमिर खान के भाई फैसल खान, करण वाही की एक्स-गर्लफ्रेंड उदिति सिंह, कुशल तंवर, काजी तौकीर, यंग डीएसए, रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती और खुशी दुबे जैसे कलाकार शामिल हो सकते हैं. शो में मशहूर बॉक्सिंग प्लेयर मैरी कॉम के शामिल होने की भी संभावना है.
बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं और अक्सर ही किसी न किसी कारण खबरों में छाई रहती हैं. हालांकि कई बार वह अपने बयानों के कारण ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं. हाल ही में जन्माष्टमी का त्योहार उन्होंने अपने घर पर सेलिब्रेट किया और इस बीच उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के लिए प्रसाद बनाते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद उन्हें ट्रोलर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया, क्योंकि उस वीडियो में गैस चूल्हा बंद था और वह प्रसाद के बारे में बता रही थी. हालांकि अब एक्ट्रेस ने इसको लेकर ट्रोलर्स को जवाब दिया है.
---विज्ञापन---
दरअसल, कंगना ने एक्स पर ट्रोलर के पोस्ट पर रिएक्शन दिया है. एक्ट्रेस ने उस ट्रोलर को जवाब देते हुए लिखा, “यह कोई आम हलवा नहीं, बल्कि ‘भोग’ है. इसमें कई चीज़ें अलग-अलग तैयार की जाती हैं और फिर उन्हें एक साथ मिलाया जाता है. इसके बाद इसे सेट होने के लिए रखा जाता है और फिर टुकड़ों में काटा जाता है. जो लोग अपने माता-पिता और धरती पर बोझ हैं, उनसे खाना पकाने की कला की उम्मीद नहीं की जा सकती. तुम बस खाने पर ध्यान दो, पकाने की चिंता मत करो.”
बता दें कि कंगना के भोग बनाने वाले वीडियो पर ट्रोलर ने कहा था, “गैस तो जला लो टंगना ड्रामेबाज और कढ़ाई देखो कितना काला है.”
---विज्ञापन---
टॉक्सिक कलेक्शन
टॉक्सिक ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 11वें दिन यानी कि शनिवार को सिर्फ 2.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस दिन मूवी ने 10वें दिन के मुकाबले सिर्फ 29 लाख की मामूली सी बढ़त बनाई है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी इस दिन 28.1 प्रतिशत रही है और कुल शोज 1829 चले हैं. इस तरह से टॉक्सिक ने भारत में 11 दिनों में 243.09 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनिया भर में इसकी कमाई 333.45 करोड़ रुपये पहुंच गई है.
मिर्जापुर द मूवी कलेक्शन
मिर्जापुर द मूवी ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये से शानदार शुरुआत की थी. वहीं, रिलीज के दूसरे दिन इसने 5 करोड़ का उछाल दर्ज किया है और इसने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को 31 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 52.7 प्रतिशत रही है. वहीं, कुल शोज 11,256 चले है. मिर्जापुर द मूवी ने दो दिनों में भारत में कुल 56.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं, दुनिया भर में इसकी कमाई 78.45 करोड़ रुपये पहुंच गई है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
---विज्ञापन---
22:01 (IST) 6 Sep 2026
Bigg Boss 20 LIVE: बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम की घर में एंट्री, पहली बार रियलिटी शो में दिखेगा दम
Bigg Boss 20 के ग्रैंड प्रीमियर में भारत की मशहूर बॉक्सर और ओलंपिक मेडल विनर मैरी कॉम ने धमाकेदार एंट्री कर ली है. रिंग में अपने पंच से दुनिया को प्रभावित करने वाली मैरी कॉम अब बिग बॉस के घर में अपनी रणनीति और मजबूत व्यक्तित्व का दम दिखाती नजर आएंगी.
मैरी कॉम की एंट्री के साथ शो में ग्लैमर के साथ स्पोर्ट्स का तड़का भी लग गया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्सिंग रिंग की चैंपियन बिग बॉस के घर के रिश्तों, टास्क और रणनीति के बीच किस तरह अपना गेम खेलती हैं.
Bigg Boss 20 LIVE: लव गिल ने मारी घर में एंट्री, रिया अहीर को फैंस ने दिखाया बाहर का रास्ता
Bigg Boss 20 के ग्रैंड प्रीमियर में ‘Fans Ka Faisla’ का बड़ा फैसला सामने आ गया है. लव गिल ने रिया अहीर को मात देते हुए Bigg Boss के घर में एंट्री कर ली है. दोनों के बीच घर में जगह बनाने के लिए दर्शकों के वोट के जरिए मुकाबला कराया गया था.
फैंस के फैसले के बाद लव गिल को Bigg Boss 20 का हिस्सा बनने का मौका मिला, जबकि रिया अहीर का शो में एंट्री का सपना टूट गया. अब लव गिल घर के बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ अपना गेम शुरू करेंगी.
Bigg Boss 20 LIVE: रोहेद खान की घर में एंट्री, अब बिग बॉस के घर में दिखेगा नया अंदाज
Bigg Boss 20 के ग्रैंड प्रीमियर में रोहेद खान ने सलमान खान के शो में एंट्री कर ली है. रोहेद के घर में पहुंचते ही कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि रोहेद घर के बाकी सदस्यों के साथ किस तरह तालमेल बैठाते हैं और बिग बॉस के गेम में अपनी रणनीति से कितनी दूर तक पहुंचते हैं.
बता दें रोहेद खान एक ऑस्ट्रियाई एक्टर और मॉडल हैं, जो बॉलीवुड, यूरोपियन और इंटरनेशनल सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते हैं.
Bigg Boss 20 LIVE: भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे की घर में एंट्री, निरहुआ ने बढ़ाया हौसला
भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने Bigg Boss 20 के घर में धमाकेदार एंट्री कर ली है. ग्रैंड प्रीमियर में आम्रपाली अपने बेबाक अंदाज के साथ नजर आईं. उन्हें चीयर करने के लिए उनके को-स्टार और भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ भी शो पर पहुंचे.
आम्रपाली की एंट्री के साथ Bigg Boss 20 के घर में भोजपुरी तड़का लग गया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि भोजपुरी फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं आम्रपाली बिग बॉस के घर में किस तरह का गेम खेलती हैं और दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी केमिस्ट्री कैसी रहती है.
Bigg Boss 20 LIVE: काजी तौकीर की घर में एंट्री, ‘फेम गुरुकुल’ के विनर अब बिग बॉस में दिखाएंगे अपना गेम
‘Fame Gurukul’ जीतकर घर-घर में पहचान बनाने वाले सिंगर काजी तौकीर ने अब Bigg Boss 20 के घर में कदम रख दिया है. ग्रैंड प्रीमियर के दौरान काजी ने सलमान खान के सामने अपनी एंट्री ली. करीब दो दशक पहले सिंगिंग रियलिटी शो से मिली पहचान के बाद अब काजी रियलिटी शो के सबसे बड़े मंच पर नजर आएंगे.
काजी की एंट्री के साथ Bigg Boss 20 में म्यूजिक और एंटरटेनमेंट का तड़का भी लग गया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि वह घर के दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ कैसे तालमेल बैठाते हैं और अपने अनुभव का इस्तेमाल गेम में किस तरह करते हैं.
Bigg Boss 20 LIVE: बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी ने ली घर में एंट्री, बोलीं- अपनी असली पर्सनैलिटी दिखाऊंगी
पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी ने Bigg Boss 20 के घर में धमाकेदार एंट्री कर ली है. शो में आने से पहले ईशा ने साफ किया था कि वह किसी तरह की प्लानिंग के बजाय अपनी असली पर्सनैलिटी के साथ गेम खेलना चाहती हैं. अभिनेत्री ने कहा कि उनका लक्ष्य Bigg Boss 20 की ट्रॉफी जीतना है और वो ये जीत अपनी मां के लिए हासिल करना चाहती हैं. अब देखना होगा कि ईशा घर के अंदर अपनी बेबाकी और गेम से कितनी दूर तक पहुंच पाती हैं.
Bigg Boss 20 LIVE: ‘पंचायत’ के दमाद जी यानी आसिफ खान की घर में एंट्री, अब दिखेगा असली खेल
‘पंचायत’ के दमाद जी के नाम से मशहूर अभिनेता आसिफ खान अब Bigg Boss के घर में पहुंच चुके हैं. एक्टिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद आसिफ अब रियलिटी शो में अपना गेम दिखाते नजर आएंगे. उनकी एंट्री से Bigg Boss 20 के घर में एंटरटेनमेंट का तड़का और बढ़ने वाला है.
Bigg Boss 20 LIVE: कनिका मान की धमाकेदार एंट्री, घर में मिल गया खास 'वरदान'
टीवी एक्ट्रेस कनिका मान ने Bigg Boss 20 के घर में पहली कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री कर ली है. सलमान खान के साथ स्टेज पर बातचीत के बाद कनिका ने बिग बॉस के घर का रुख किया. लेकिन घर में पहुंचते ही उन्हें बड़ा सरप्राइज मिला. बिग बॉस ने कनिका को खास 'वरदान' देते हुए उन्हें Puppet Master बना दिया. अब देखना होगा कि कनिका इस खास पावर का इस्तेमाल किसके खिलाफ करती हैं और इसका गेम पर क्या असर पड़ता है.
Entertainment Live News: कुछ ही देर में शुरू होगा बिग बॉस 20 का ग्रैंड प्रीमियर
आज 6 सितम्बर से ‘बिग बॉस सीजन 20’ की शुरुआत हो रही है. इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और टीवी चैनल कलर्स पर रात 10:30 बजे देख सकते हैं. मेकर्स शो के कंटेस्टेंट्स की झलक दिखाने के लिए प्रोमो जारी कर रहे हैं. इनमें से एक नाम बादशाह की अलग हो चुकीं पत्नी ईशा रिखी का हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में आमिर खान के भाई फैसल खान, करण वाही की एक्स-गर्लफ्रेंड उदिति सिंह, कुशल तंवर, काजी तौकीर, यंग डीएसए, रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती और खुशी दुबे जैसे कलाकार शामिल हो सकते हैं. शो में मशहूर बॉक्सिंग प्लेयर मैरी कॉम के शामिल होने की भी संभावना है.
Entertainment Live News: बिग बॉस 20 के मंच पर पहुंचीं रिया अहीर
हाल ही में मेकर्स ने बिग बॉस 20 से एक नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रिया अहीर मंच पर सलमान खान के साथ नजर आ रही हैं. बता दें कि रिया इन्फ्लुएंसर और मॉडल हैं. नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट के दौरान रिया मुंबई में पुलिस वैन रोकने के बाद वे काफी चर्चा में आ गई थीं. सामने आए वीडियो में रिया और लव गिल के बीच बहस हो रही है.
Entertainment Live News: दुनिया को अलविदा कह चुके हैं 'बिग बॉस' के ये प्रतिभागी
6 सितम्बर 2026 से बिग बॉस का नया सीजन शुरू हो रहा है. इस रियलिटी शो में कई ऐसे कलाकर नजर आ चुके हैं, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे. आज हम आपको कुछ ऐसे ही बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के बारे में बता रहे हैं. इस लिस्ट में एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला, एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला और कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जैसे मशहूर कलाकार शामिल हैं...पूरी लिस्ट देखें
17:53 (IST) 6 Sep 2026
Entertainment Live News: पढ़ाई के लिए अपने बच्चों को अमेरिका भेजते भावुक हुईं फराह खान
मशहूर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान अक्सर अपनी फिल्मों, कोरियोग्राफी, कुकिंग वीडियोज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. लेकिन इस वक्त फराह अपनी एक इमोशनल पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल फराह खान और शिरीष कुंदर के बच्चे सीजर, दीवा और अन्या पढ़ाई के लिए मुंबई से दूर अमेरिका चले गए हैं. तीनों भाई-बहन अलग-अलग यूनिवर्सिटी और तीन अलग-अलग शहरों में अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करेंगे. ऐसे में बच्चों को विदा करते हुए फराह खान काफी इमोशनल हो गईं.
Entertainment Live News: Bigg Boss 20 में हुई मनोज तिवारी की बेटी ऋति तिवारी की एंट्री
पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस अपने नए सीजन के साथ लौट आया है. सलमान खान स्टारर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर 6 सितंबर की शाम को होगा. शो से पहले मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कई प्रोमो जारी किए हैं, जिसमें शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की झलक देखने को मिल रही है. इसी में से एक प्रोमो वीडियो में सीजन 4 के कंटेस्टेंट रहे एक्टर-नेता मनोज तिवारी भी नजर आ रहे हैं. वीडियो में मनोज तिवारी अपनी बेटी और म्यूजिशियन ऋति तिवारी को लेकर शो में आते दिखे. सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी ऋति को एक खास सलाह भी दी.
Entertainment Live News:मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की वजह आई सामने
मलाइका आरोड़ा और अर्जुन कपूर ने एक दूसरे को कई सालों तक डेट किया है. हालांकि कुछ साल बाद उनका ब्रेकअप हो गया था. दोनों के ब्रेकअप की वजह के बारे में अक्सर ही तरह-तरह की बातें सामने आती रही हैं. वहीं अब विक्की लालवानी ने दोनों के ब्रेकअप की वजह का खुलासा किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर...
13:56 (IST) 6 Sep 2026
Entertainment Live News: धुरंधर को पछाड़ 2 करोड़ की ये फिल्म बनी स्लीपर हिट, कमाया 2500% मुनाफा
सिनेमाघरों में इन दिनों एक ऐसी फिल्म लगी हुई है, जो कि बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. महज 2 करोड़ में बनी इस फिल्म ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन 100 करोड़ से ज्यादा कर लिया है. यह 2026 की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है. यहां पढ़ें पूरी खबर...
12:48 (IST) 6 Sep 2026
Entertainment Live News: Miss World 2026: कौन हैं मिस वर्ल्ड 2026 जोहेरी मोल?
मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल डोमिंग्वेज़ ने अपने नाम किया. वियतनाम में आयोजित 73वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में उन्होंने 111 देशों की प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर ताज जीता. फाइनल राउंड में उनके जवाब ने उनकी दावेदारी को और मजबूत किया. यहां पढ़ें पूरी खबर...
12:47 (IST) 6 Sep 2026
Entertainment Live News: परमिश वर्मा ने गीत संग किया तलाक का ऐलान, कंफर्म किया हरमन संग रिश्ता!
परमीश वर्मा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं पर पहली बार खुलकर बात की है. 5 सितंबर 2026 को उन्होंने एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने गीत ग्रेवाल से तलाक की पुष्टि की और कहा कि वह अपनी पूर्व पत्नी तथा अपनी जिंदगी में मौजूद महिला दोनों का सम्मान करते हैं. इसी बयान के बाद हरमन बरार के साथ उनके रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं ने फिर जोर पकड़ लिया है. हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार परमीश ने हरमन का नाम लेकर अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है. दोनों की साथ में तस्वीरों, वीडियोज और सोशल मीडिया पोस्ट्स के कारण पहले से ही डेटिंग की अटकलें लगती रही हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर...
10:26 (IST) 6 Sep 2026
Entertainment Live News: जब फैन के लिए फरिश्ता बने भुवन बाम, ऐसे बचाई जान
Exclusive: भुवन बाम ने हाल ही में E24 के साथ खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अपने फैन मोमेंट के बारे में बताया, जिससे वह अस्पताल में मिले थे. उन्होंने बताया कि ब्रेन सर्जरी के बाद वह 10 दिनों तक चुप थी, लेकिन जब उसने उन्हें देखा तो वह बात करने लगी. यहां पढ़ें पूरी खबर...
09:20 (IST) 6 Sep 2026
Entertainment Live News: 100 करोड़ से बस इतना दूर है 'हनुमान अंश'
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 30: नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने रिलीज के 30वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है और यह 100 करोड़ के करीब पहुंच गई है. यहां पढ़ें पूरी खबर...
First published on: Sep 06, 2026 09:18 AM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.