Rhiti Tiwari Shocking Reveal: भोजपुरी सिनेमा के स्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी इन दिनों अपनी बेटी ऋति तिवारी के कारण सुर्खियों में हैं. इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रहीं ऋति तिवारी शो में काफी अच्छा खेल रही हैं. हाल ही में भोजपुरी स्टार की बेटी ऋति तिवारी ने अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ शॉकिंग खुलासे किए हैं. ऋति तिवारी कहती हैं कि मनोज तिवारी की बेटी होने के नाते उन्हें शोहरत तो मिली, लेकिन इसकी उन्हें भारी कीमत भी चुकानी पड़ी है. ऋति ने बताया कि सिर्फ अपने पापा मनोज तिवारी की वजह से उन्हें कई बार जान से मारने और रेप की धमकियां मिल चुकी हैं. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनके मम्मी-पापा के अलग होने और खुद के ब्रेकअप ने रिश्तों को लेकर उनके नजरिए को बदल दिया है.
मुझे रेप की धमकियां…
‘बिग बॉस 20’ के नए एपिसोड में मैरी कॉम से बात करते हुए ऋति ने अपनी जिंदगी को लेकर कुछ शॉकिंग खुलासे किए हैं. ऋति ने कहा, ‘मुझ पर हमेशा डबल प्रेशर रहता है. मैं जो भी बोलूंगी, लोग कहेंगे, “मनोज तिवारी की बेटी ने ये बोल दिया, वो ऐसी है.” ऋति ने आगे दावा करते हुए कहा, ‘मुझे जान से मारने की धमकियां मिलती हैं, मुझे रेप की धमकियां आती हैं, क्योंकि मैं उनकी बेटी हूं. लोग मेरे ओपिनियन को उनके ओपिनियन से जोड़ते हैं कि उनका ही ओपिनियन होगा और उनके दम पर सब मुझे टारगेट करते हैं.’
हमारा रिश्ता टूट गया…
इसी एपिसोड में कनिका मान से बात करते हुए उन्होंने अपने मम्मी-पापा के अलग होने के बारे में बात की. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ब्रेकअप ने रिश्तों को लेकर उनके नजरिए को बदल दिया है. उन्होंने कहा, ‘मैं काम करना चाहती हूं, खुद कमाना चाहती हूं और अपनी पहचान बनाना चाहती हूं. लेकिन मैंने किसी से प्यार किया है. मैं और मेरा सबसे अच्छा दोस्त 20 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और मैं उससे प्यार करती थी. दुर्भाग्य से, हाल ही में हमारा रिश्ता टूट गया.’
कौन हैं ऋति तिवारी?
बता दें कि मनोज तिवारी की बेटी ऋति एक सिंगर, लिरिक्स राइटर, म्यूजिक कंपोजर और प्रोड्यूसर हैं. इसके अलावा, उन्होंने यूट्यूब और स्पॉटिफाई पर कई सिंगल सॉन्ग रिलीज किए हैं, जिनमें ‘बारिश’, ‘झूठी बेबी’ और ‘घूम’ शामिल हैं.