Home/E24 News/Entertainment News Live: 'वो मुझसे डरा…' मुनव्वर फारूकी और अभिषेक मलहान में फिर छिड़ी जंग! क्रिस्टल डिसूजा ने लगाई क्लास
Entertainment News Live: ‘वो मुझसे डरा…’ मुनव्वर फारूकी और अभिषेक मलहान में फिर छिड़ी जंग! क्रिस्टल डिसूजा ने लगाई क्लास
Entertainment News Live: रिएलिटी शो 'द ट्रेटर्स सीजन 2' के रियूनियन एपिसोड में मुनव्वर ने कहा कि अभिषेक मलहान शो में उनकी मौजूदगी से डरते थे. आज अनुराग कश्यप का जन्मदिन है. वहीं, फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' और 'हनुमान अंश' की कमाई लगातार बढ़ती जा रही है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Entertainment News Live: करण जौहर का फेमस रिएलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ खत्म हो गया है. एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थारना इस शो की विनर बनीं. अब एक बार फिर शो के सभी कंटेस्टेंट एक रियूनियन एपिसोड के लिए इकट्ठा हुए हैं, जो हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ है. इसमें शाक के सर्कल से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी भी शामिल हुए. इस रियूनियन एपिसोड में मुनव्वर ने कहा कि अभिषेक मलहान शो में उनकी मौजूदगी से डरते थे, इसलिए वह मुनव्वर को खेल से बाहर रखना चाहते थे. इस दौरान क्रिस्टल डिसूजा ने भी मुनव्वर का बचाव करते हुए अभिषेक पर हमला किया.
वो मुझसे डरा…
एपिसोड में होस्ट करण जौहर ने मुनव्वर से शो से बाहर होने के बारे में पूछा. इसके जवाब में मुनव्वर ने कहा कि रिदा और हरमन की वजह से बाहर होने पर उन्हें सच में बहुत दुख हुआ था. उन्होंने रिदा की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह उसे अपनी जिंदगी में नहीं चाहते. वहीं, जब उनसे पूछा गया कि शो में इनसिक्योर और हारे हुए लोग कौन हैं, तो मुनव्वर ने रिदा, प्रिश, हरमन, अभिषेक और अंश का नाम लिया. अभिषेक से बात करते हुए मुनव्वर ने कहा, ‘उसने यह गेम एग्रेसिव तरीके से खेला और खुलकर बोला, लेकिन वह मुझसे डरा हुआ था, जो मुझे अच्छा लगा!’ इस पर अभिषेक ने कहा, ‘मैं तुमसे नहीं डरता. तुम अभी भी रो रहे हो… अब ये सब बंद करो! यह एक खेल है, इसमें कुछ भी पर्सनल नहीं है. उसने मेरे खिलाफ नफरत भरी कहानियां फैलाईं.’
---विज्ञापन---
मैंने तुम्हें मारकर…
इस पर क्रिस्टल ने अभिषेक से कहा, ‘मैंने तुम्हें टावर में या शक के घेरे में नहीं बचाया. थोड़ी वफादारी सीखो. तुम क्यों कह रहे हो कि तुमने उसे रुलाया? ये क्या है? ये कैसी भाषा है? ये तुम्हारी इनसिक्योरिटी बोल रही है. मैंने तुम्हें मारकर अपना बदला लिया.’
आज बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप का जन्मदिन है. बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘ब्लैक फ्राइडे’, ‘देव डी’ और ‘रमन राघव 2.0’ जैसी डार्क थ्रिलर और गैंगस्टर फिल्में देने वाले अनुराग कश्यप आज अपना 54वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. अनुराग ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर की थी. इस दौरान उन्होंने श्रीराम राघवन और राम गोपाल वर्मा के साथ काम किया. साल 2003 में आई फिल्म ‘पांच’ से उन्होंने डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा. यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रॉक बैंड के 5 दोस्तों के क्रिमिनल बनने की कहानी दिखाई गई है. इसके बाद अनुराग ने एक से बढ़कर एक कल्ट क्लासिक फिल्में दी हैं.
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, पंकज त्रिपाठी और रवि किशन की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 6वें दिन यानी बुधवार को 12.30 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 137.65 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 193.43 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
वहीं, विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने भारत में 34वें दिन 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 153.13 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 181 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
11:08 (IST) 10 Sep 2026
Entertainment News Live: सिंगर की अचानक बिगड़ी तबीयत और फिर हुई मौत
ग्रीक म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस म्यूजिक कंपोजर और सिंगर जॉर्जियोस माजोनाकिस का निधन हो गया है. उन्होंने 54 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. जॉर्जियोस के निधन की खबर आने के बाद पूरी ग्रीक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री शोक मना रही है. उनके निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है. पढ़ें पूरी खबर...
Greek Artists Mourn the Death of Singer Giorgos MazonakisGreek artists and friends have paid emotional tribute to beloved singer George Mazonakis following his sudden death at 54.https://t.co/4kPf2lSm1Jpic.twitter.com/dVrPOXqAUb
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.