Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Salman Khan से बदतमीजी देख भड़का Bigg boss का Ex कंटेस्टेंट, निकाली भड़ास

Bigg boss 18: बिग बॉस 18 के लेटेस्ट वीकेंड के वार में शो को होस्ट सलमान खान के साथ कशिश ने जिस लहजे में बात की। उस पर सलमान खान ने उन्हें ठोका। अब कशिश के बात करने के तरीके पर बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है।

---विज्ञापन---

BB 18
BB 18 file photo

Bigg boss 18: बिग बॉस 18 में इस वीक काफी ड्रामा देखने को मिला है और वीकेंड के वार में भी सलमान खान ने एक मुद्दे पर सभी घरवालों से सवाल-जवाब किए। बिग बॉस 18 के लेटेस्ट वीकेंड के वार देखने के बाद बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) ने सलमान खान के साथ कशिश की इस हरकत पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कशिश के बर्ताव पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

यह भी पढ़ें: क्या सचमुच छपे थे Salman की शादी के कार्ड?  संगीता बिजलानी ने तोड़ी चुप्पी

---विज्ञापन---

सलमान संग कशिश ने की बदतमीजी

बिग बॉस 18 (Bigg boss 18) सलमान खान ने कशिश कपूर और अविनाश मिश्रा पर काफी बात की। इस दौरान कशिश कपूर ने सलमान खान से बात करते हुए अपनी टोन थोड़ी हाई कर दी थी, जिस पर शो के होस्ट सलमान ने उनसे सख्त लहजे में उनके साथ ये ट्राई नहीं करने के लिए कहा था। कशिश के एटीट्यूड को देखकर बाद में भी शिल्पा ने उन्हें समझाया है कि सलमान खान के साथ काफी बदतमीजी से बात कर रही थीं।

---विज्ञापन---

प्रतीक ने कशिश पर कसा तंज

बिग बॉस 15 फेम प्रतीक सहजपाल ने एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर सलमान खान के साथ कशिश के बर्ताव पर प्रतिक्रिया दी है। प्रतीक ने अपने ट्वीट में भले ही कशिश का नाम नहीं लिया है, लेकिन साफ है कि वो अपने इस ट्वीट के जरिए कशिश के बारे में ही बात कर रहे हैं। प्रतीक भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं और वो बिग बॉस सीजन 15 के टॉप2 फाइनलिस्ट बने थे। ऐसे में बिग बॉस 18 में सलमान खान के साथ हुई इस हरकत से वो भी भड़क गए हैं।

---विज्ञापन---

प्रतीक सहजपाल ने किया ट्वीट

प्रतीक सहजपाल ने ट्वीट कर लिखा, ‘आज कल बिग बॉस के बच्चे जो हैं उन्हें नहीं पता कि सलमान भाई से कैसे बात करनी है। सम्मान की उस रेखा को कभी भी पार नहीं करना चाहिए। चाहे कोई भी मुद्दा हो, उसका सम्मान करना चाहिए।’ कुछ रीलें देखीं और जो देखा वह पसंद नहीं आया।’

यह भी पढ़ें: Sidharth Shukla को भूल क्या Shehnaaz Gill ने किया मूवऑन? वायरल वीडियो में हुआ रिवील

---विज्ञापन---
First published on: Dec 29, 2024 01:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola