Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्या सचमुच छपे थे Salman की शादी के कार्ड?  संगीता बिजलानी ने तोड़ी चुप्पी

Salman Khan and Sangeeta Bijlani Marriage Truth: सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी शो इंडियन आइडल में बतौर गेस्ट नजर आई हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने सलमान के साथ शादी के कार्ड छपने पर बात की है। उन्होंने बताया है कि इस बात में कितनी सच्चाई है।

---विज्ञापन---

Salman Khan and Sangeeta Bijlani Marriage Truth: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। कभी ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ तो कभी सोमी अली के साथ एक्टर का नाम जुड़ा है। सलमान खान की संगीता बिजलानी के साथ तो शादी भी होने वाली थी। दोनों के शादी के कार्ड तक छप गए थे लेकिन बाद में उनकी शादी नहीं हुई। हाल ही में संगीता बिजलानी ने इस बारे में बात की है। आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा?

इंडियन आइडल के मंच पर संगीता ने किया खुलासा

संगीता बिजलानी को बीते दिन इंडियन आइडल शो में बतौर गेस्ट देखा गया। इसी बीच रितिका राज सिंह नाम के एक कंटेस्टेंट ने उनसे सलमान खान से जुड़ा सवाल पूछ लिया। उसने पूछा कि सलमान संग शादी के कार्ड छपने की बात पर कितनी सच्चाई है। संगीता से पूछे गए इस सवाल को इग्नोर नहीं कर पाईं और उन्होंने जवाब में कहा,”हां, ये झूठ तो नहीं है।”

---विज्ञापन---

सलमान और संगीता का रिश्ता  

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान और संगीता बिजलानी का रिलेशन दोनों के करियर शुरू होने से पहले चल रहा था। दोनों ने करीब आठ सालों तक एक-दूसरे के डेट किया। फिर इनकी शादी फिक्स हो गई यहां तक की दोनों की शादी के कार्ड भी छप गए थे। लेकिन किसी वजह से यह रिश्ता टूट गया।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

---विज्ञापन---

ब्रेकअप की वजह सोमी अली?

सलमान और संगीता का अचानक ब्रेकअप हो गया था। इसके पीछे की असली वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है। हालांकि, खबरों के मुताबिक पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोमी अली के सलमान की लाइफ में आने के बाद ये रिश्ता टूट गया था।

यह भी पढे़ं:  करणवीर ने खोली ईशा-शालीन के रिश्ते की पोल, बताया KKK के सेट पर क्यों बेचैन रहते थे एक्टर

---विज्ञापन---

सलमान खान का करियर

सलमान खान की लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव आए हैं लेकिन एक्टर ने कभी हार नहीं मानी है। उनका करियर हमेशा शानदार रहा है। सलमान खान ने अपनी लाइफ में काई ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का टीजर बीते दिन रिलीज कर दिया गया है।

यह भी पढे़ं: Bigg Boss 18: सारा के बाद किस कंटेस्टेंट पर लटकी बेघर होने की तलवार? विवियन और करणवीर में छिड़े विवाद

---विज्ञापन---
First published on: Dec 29, 2024 11:23 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola