Kiara Advani: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक साल की बेटी है, जिसका नाम सराया मल्होत्रा है. वहीं हाल ही में कियारा ने बताया था कि वो दूसरी बार मां बनने वाली हैं. कियारा इन दिनों फैमिली वेकेशन पर हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने अपनी शानदार तस्वीरें शेयर की हैं. आइए देखते हैं.
परिवार संग सैर पर निकलीं कियारा आडवाणी
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी दूसरी बार मां बनने वाली हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. वहीं अब एक्ट्रेस अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. अपने इंस्टाग्राम पर कियारा ने अपने वेकेशन की झलक दिखाई. तस्वीरों में कियारा ने बेटी सराया के पैरों के निशान दिखाए हैं. कियारा बीच पर एन्जॉय करती दिखीं. वहीं एक तस्वीर में कियारा स्विमिंग पुल में पोज देती नजर आईं.
दूसरी बार मां बनेंगी एक्ट्रेस
बता दें कियारा और सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर 7 अक्टूबर को दूसरी प्रेग्नेंसी खबर शेयर की थी. अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कपल ने लिखा, ‘एक बार फिर सबसे बड़े तोहफे से नवाजे गए हैं. हमारे दिल प्यार और आभार से भरे हुए हैं.’
सिद्धार्थ और कियारा का वर्कफ्रंट
सिद्धार्थ और कियारा, दोनों लगातार फिल्मों में बने हुए हैं. सिद्धार्थ हाल ही में आई फिल्म ‘द वन’ में तमन्ना भाटिया के साथ नाज आए थे. वहीं कियारा आखिरी बार यश के साथ ‘टॉक्सिक’ फिल्म में नजर आई थीं.