---विज्ञापन---

Mouni Roy ने Suraj Nambiar से तलाक के बाद इस शख्स को बताया लाइफ लाइन, पोस्ट कर लिखी दिल की बात

मौनी रॉय इन दिनों पति सूरज नांबियार के साथ तलाक को लेकर चर्चा में है. इस बीच एक्ट्रेस ने एक खास शख्स के साथ तस्वीरें शेयर की हैं और उसे अपनी लाइफ लाइन बताया है.

Mouni Roy
Mouni Roy

मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले ही अपने पति सूरज नांबियार से अलग होने को लेकर ऐलान किया था, जिसके बाद से उनके तलाक की खबरें भी तेज हो गई हैं. इन सभी के बीच एक्ट्रेस कांस फिल्म फेस्टिवल में भी पहुंची थी. वहीं, अब हाल ही में मौनी रॉय ने एक पोस्ट शेयर किया है और एक शख्स को खास बताया है और उसे अपनी लाइफ लाइन भी कहा है.

मौनी ने शेयर की खास शख्स के साथ तस्वीरें

दरअसल, मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने तमाम तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने अपनी करीबी दोस्त त्रिशिला गोकुलदास को बर्थडे की बधाई देते हुए कई फोटोज शेयर की है. इन फोटोज में मौनी और त्रिशिला की यादों की झलक देखने को मिली है. जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ खास पल बीता रही हैं. इन फोटोज के बीच में कुछ बचपन की तस्वीरें भी हैं. इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, : जन्मदिन मुबारक हो मेरी लाइफ लाइन. तुम्हारे बिना जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकती. हमेशा

---विज्ञापन---

लोगों ने दी त्रिशिला को बर्थडे की बधाई

मौने के इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट भी किए हैं. इतना ही नहीं तमाम सेलेब्स ने भी इसपर रिएक्ट किया है. एक्टर संजय कपूर ने त्रिशा को जन्मदिन की बधाई दी है. वहीं, तमाम यूजर्स ने भी मौनी के पोस्ट पर त्रिशिला को बर्थडे विश किया है.

---विज्ञापन---

मौनी रॉय एक्टिंग करियर

बता दें कि मौनी रॉय टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी से की थी. इसके बाद वह देवों के देव महादेव में सती के रोल में नजर आईं थी. इसके अलावा वह नागिन जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं. मौनी ने तमाम फिल्मों में भी काम किया है. वह गोल्ड, ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों में दिख चुकी हैं. इसके बाद वह जल्द ही मधुर भंडारकर की फिल्म द वाइव्स में नजर आएंगी. जिसमें मौनी रॉय के अलावा सोनाली कुलकर्णी, रेजिना कैसेंड्रा, राहुल भट्ट, सौरभ सचदेवा और अर्जुन बाजवा जैसे एक्टर्स नजर आएंगे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Emily In Paris Season 6 हुआ कंफर्म, आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ेगी कहानी, जानें सीरीज से जुड़ा ये बड़ा अपडेट

---विज्ञापन---
First published on: May 22, 2026 02:37 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.