---विज्ञापन---
Emily In Paris Season 6 हुआ कंफर्म, आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ेगी कहानी, जानें सीरीज से जुड़ा ये बड़ा अपडेट
एमिली इन पेरिस नेटफ्लिक्स की मोस्ट पॉपुलर सीरीज में से एक है. इस सीरीज के अभी तक पांच सीजन आ चुके हैं और सभी दर्शकों को काफी पसंद आए हैं. वहीं, इसके 6वें सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और हाल ही में इस सीरीज के आखिरी और 6वें सीजन को लेकर अपडेट आ गया है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
एमिली इन पेरिस सीजन 6 हुआ कंफर्म
दरअसल, हाल ही में एमिली इन पेरिस के 6वें सीरीज की अनाउंसमेंट कर दी है. यह शो का फाइनल सीजन हैं. एक पोस्ट के साथ मेकर्स ने बताया कि आने वाला सीजन शो का आखिरी और फाइनल सीजन होने वाला है.
एमिली इन पेरिस सीजन 6 की शूटिंग शुरू
21 मई से फाइनल सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है और निर्माताओं ने ग्रीसे से कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं और इसका ऐलान किया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में कई कलाकार सेट पर पहुंचते हुए नजर आ रहे हैं.
एमिली इन पेरिस को लेकर लिली कॉलिन्स ने दिया अपडेट
इतना ही नहीं कॉलिन्स ने सीरीज के 6वें सीजन को लेकर अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वह कहती हैं, " सीजन 6 में आपको वो सब कुछ मिलेगा जो आपको शो में पसंद है और यह एमिली के जीवन भर के रोमांच का आखिरी चैप्टर होगा. हमारी पूरी कास्ट और क्रू इस फेयरवेल सीजन को शानदार बनाने के लिए जी जान से मेहनत कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग अभी भी चल रही है. मैं आगे आने वाले मैजिक का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं और आपके साथ अपने अंतिम सीजन का जश्न सबसे शानदार तरीके से मनाने के लिए एक्साइटेड हूं.
एमिली इन पेरिस नेटफ्लिक्स पर होगा रिलीज
बता दें कि एमिली इन पेरिस सीजन 6 नेटफ्लिक्स पर आएगा, लेकिन कब आएगा इसको लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. कहा जा रहा है कि यह सीजन 2026 के आखिर तक आ सकता है.
एमिली इन पेरिस की कहानी
लिली कॉलिन्स एमिली इन पेरिस सीजन 6 में अपने किरदार एमिली को दोहराएंगी. जो शिकागो की एक मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव हैं. उन्हें पेरिस में एक मनचाही नौकरी मिल जाती है और यूरोप की एक ऐसी यात्रा पर निकल जाती हैं जो उनकी जिंदगी बदल देती है. इस बीच काम, दोस्ती और अपनी लव लाइफ के बीच जूझती एमिली की लाइफ में कई चुनौतियां देखने को मिलती हैं.