---विज्ञापन---

मोहनलाल की फिल्म ने मचाया गदर, इधर अजय देवगन की ‘Drishyam 3’ पर आया बड़ा अपडेट; क्या इस बार अलग होगी कहानी?

Ajay Devgn Drishyam 3 Update: फिल्मों के शौकीनों के लिए यह हफ्ता डबल धमाका लेकर आया है. जहां मोहनलाल की फिल्म ने थिएटर्स में गदर मचा रखा है, वहीं अजय देवगन की 'दृश्यम 3' को लेकर भी फैंस काफी उत्सुक हैं. आइए जानते हैं कि इस बार 'दृश्यम 3' की कहानी में क्या खास और अलग होने वाला है.

Ajay Devgn Drishyam 3 Update: सिनेमा के शौकीनों के लिए एक बहुत बड़ी और मजेदार खबर सामने आई है. एक तरफ जहां साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल की ‘Drishyam 3’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन के फैंस भी उनकी सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्म ‘दृश्यम 3’ का इंतजार कर रहे हैं. हर कोई यह जानने के लिए बेताब है कि क्या इस बार विजय सालगोंकर की कहानी में कुछ नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा. वहीं फैंस ये भी जानना चाहते हैं कि क्या साउथ की फिल्म से ही मिलती जुलती होगी इसकी कहानी…

मोहनलाल की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जलवा

साउथ के दिग्गज एक्टर मोहनलाल की नई फिल्म ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में पहले ही दिन से खूब गदर मचा रही है. लोग इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स में भारी भीड़ लगा रहे हैं. फिल्म की कहानी और मोहनलाल की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. कमाई के मामले में यह फिल्म पहले ही दिन से आगे बढ़ती दिख रही है, जिससे मेकर्स और फैंस दोनों बेहद खुश हैं.

---विज्ञापन---

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को लेकर आया क्या है अपडेट?

अजय देवगन की सुपरहिट सस्पेंस थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ के तीसरे पार्ट यानी ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट का ऐलान काफी पहले हो चुका है. बता दें कि अजय देवगन की ‘Drishyam 3’ बॉक्स ऑफिस पर 2 अक्टूबर को रिलीज होगी. यानी अभी 4-5 महीने का इंतजार करना होगा.

---विज्ञापन---

क्या एक जैसी होगी कहानी?

सबके मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार भी ‘दृश्यम 3’ की कहानी मोहनलाल की ‘Drishyam 3’ जैसी होगी? बता दें कि फिलहाल इसको लेकर ऐसी जानकारी तो नहीं है कि दोनों फिल्मों की कहानी एक जैसी रहेगी. कहानी में बदलाव है. खबरों की मानें तो इस बार सस्पेंस का लेवल दोगुना होने वाला है. विजय सालगोंकर और उसका परिवार पुलिस की नजरों से कैसे बचेगा, इसके लिए इस बार बिल्कुल नए और हैरान कर देने वाले ट्विस्ट डाले जा रहे हैं, जो दर्शकों को अपनी सीट से बांध कर रखेंगे.

---विज्ञापन---

फैंस के बीच बढ़ा जबरदस्त सस्पेंस और क्रेज

मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त हलचल मच गई है. जहां अब अजय देवगन के फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लोग अभी से कयास लगाने लगे हैं कि इस बार चौथी पास विजय सालगोंकर पुलिस को चकमा देने के लिए कौन सा नया दिमाग लगाएगा.

---विज्ञापन---
First published on: May 22, 2026 01:34 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.