Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

KBC 16: 12 लाख का सवाल क्या? जिसका जवाब देने से चूके यूपी के सुमित

KBC 16: अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में यूपी के सुमित यादव ने हॉट सीट पर अपनी जगह बनाई। सुमित 12 लाख के सवाल का जवाब देने से चूक गए। आइए आपको भी बताते हैं आखिर इसका सही जवाब क्या है?

---विज्ञापन---

KBC 16: अमिताभ बच्चन का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का सीजन 16 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में कंटेस्टेंट्स अपने ज्ञान का परिचय देकर लखपति और करोड़पति बन जाते हैं। लेटेस्ट एपिसोड में उत्तर प्रदेश के सुमित यादव ने हॉट सीट पर अपनी पहचान बनाई। सुमित ने बताया कि शो में आने के बाद उनका 14 साल का सपना पूरा हो गया। वहीं सुमित 12 लाख 50 हजार के सवाल का जवाब देने से चूक गए। आइए आपको भी बताते हैं आखिर वो कौन सा सवाल था?

14 साल से कर रहे थे मेहनत

सुमित यादव ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ दिल को छू जाने वाले पलों को भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि शो में आने के लिए वो पिछले 14 साल से मेहनत कर रहे हैं। साथ ही कहा कि आज मैं मेगास्टार अमिताभ बच्चन के सामने बैठा हूं इससे बड़ी बात मेरे लिए और कुछ नहीं हो सकती।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘बिग बॉस 18’ से लेकर ‘अनुपमा’ तक, TV दुनिया की 5 टॉप न्यूज

सुमित की मां का फ्लाइट का किस्सा

ऑडियंस में बैठी सुमित की मां ने अपना मुंबई आने का अनुभव भी शेयर किया। उन्होंने बिग बी से कहा कि हम पहली बार फ्लाइट में बैठे हैं। बहुत डर लग रहा था, ऐसा लग रहा था कि हम जिंदा नहीं बच पाएंगे। वहीं हमारे कान भी बंद हो गए थे। लेकिन जैसे फ्लाइट मुंबई लैंड हुई तो यहां आकर काफी अच्छा लगा। इस पर बिग भी ने हंसते हुए सुमित की मां को एक सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा कि फ्लाइट में बैठकर कानों में रुई डाल लेनी चाहिए इससे कान बंद नहीं होंगे।

---विज्ञापन---

क्या था सवाल और उसका जवाब?

वहीं सुमित ने अपने ज्ञान का परिचय देकर 3 लाख 20 हजार और 1 लाख 60 हजार की बोनस राशि जीत गए। सुमित 12 लाख 50 हजार के सवाल पर अटक गए। बिग बी सवाल पूछते हैं कि महाभारत के अनुसार, इनमें से किसने भीम को एक ऐसा पेय दिया था जिससे उन्हें एक हजार हाथियों का बल मिला था? इसका सही जवाब नागराज वासुकि है, जिन्होंने भीम को पेय दिया था और उनके अंदर एक हजार हाथियों का बल आ गया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: साउथ डायरेक्टर ने होटल में बुलाया और..Kapil के शो की कॉमेडियन ने बताया कैसे किया हैंडल?

इस सवाल पर सुमित अटक जाते हैं। साथ ही वो ‘वीडियो कॉल ए फ्रेंड’ का की लाइफलाइन की मदद लेते हैं, लेकिन उनके फ्रेंड को भी सही जवाब नहीं पता होता। इसके बाद वो डबल डिप लाइफ लाइन का इस्तेमाल करते हैं। वहीं सुमित फिर भी राशि जीत पाने में असमर्थ रहते हैं। वहीं सुमित 3 लाख 20 हजार रुपये जीते।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 03, 2025 03:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola