Thursday, 18 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

पाकिस्तान से मिली धमकियों का हिना खान ने दिया करारा जवाब, देखें एक्ट्रेस की पोस्ट

हिना खान ने बीते दिन भारत और पाकिस्तान के तनाव पर अपना बयान दिया था। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को समर्थन किया था। अब उन्होंने बताया है कि कैसे उन्हें पाकिस्तान के लोगों की तरफ से धमकियां मिल रही हैं।

---विज्ञापन---

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने भारत-पाकिस्तान तनाव और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर देश के समर्थन में बयान दिया था। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर नया खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्हें उनके बयान को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। साथ ही पाकिस्तान समर्थकों की तरफ से धमकियां भी मिल रही हैं। हिना ने ट्रोलर्स को दो टूक जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि वह हमेशा अपने देश के साथ खड़ी रहेंगी। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

हिना खान ने धमकियां और ट्रोलिंग का किया खुलासा

अब हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लेटेस्ट स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्होंने एक लंबा नोट लिखा है। एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्हें इस पोस्ट के बाद कई लोगों की तरफ से धमकी भरे और आपत्तिजनक मैसेज मिल रहे हैं। उन्होंने लिखा, “सीमा पार से मैंने हमेशा सिर्फ प्यार ही देखा है, लेकिन इस बार मैंने अपने देश का समर्थन किया तो कई लोगों ने मुझे गालियां दीं, मुझे अनफॉलो किया या धमकी दी कि वो अनफॉलो करेंगे। इस नफरत में सिर्फ मैं ही नहीं, मेरी मेडिकल सिचुएशन, मेरा परिवार और मेरा धर्म तक निशाने पर है।”

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

हिना ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

हिना ने अपने पोस्ट में धमकियों के बारे में खुलासा करने के साथ-साथ ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, “मैं आपसे मेरे देश का समर्थन करने की उम्मीद नहीं करती, लेकिन कम से कम इंसानियत की उम्मीद रखती हूं। लेकिन अब मुझे फर्क समझ आ गया है। मैं सबसे पहले एक भारतीय हूं और रहूंगी। जिसे अनफॉलो करना है करे, मैं हमेशा अपने देश के साथ रहूंगी।” उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के लास्ट में “जय हिंद” लिखा है।

यह भी पढे़ं:  ‘जोधा अकबर’ के मेकअप आर्टिस्ट का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर

---विज्ञापन---

हिना खान का करियर

हिना खान को टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई। इसके बाद वह कई रियलिटी शो, फिल्में और वेब सीरीज में नजर आईं। हिना अपने बेबाक अंदाज और क्लियर विचारों के लिए जानी जाती हैं।

यह भी पढे़ं: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बन रही फिल्म? पोस्टर वायरल, भारत-पाक तनाव के बीच मचा बवाल

---विज्ञापन---

 

First published on: May 10, 2025 11:31 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola