Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘जोधा अकबर’ के मेकअप आर्टिस्ट का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर

'दंगल' से 'जोधा अकबर' जैसी फेमस फिल्मों में मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ का निधन हो गया है। उनके जानें से इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है।

---विज्ञापन---

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और फेमस मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ का मुंबई में निधन हो गया है। ‘दंगल’, ‘जोधा अकबर’, ‘भूतनाथ’, ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में उन्होंने काम किया है। उनकी कला ने न केवल पर्दे पर स्टार्स को ट्रान्सफॉर्म किया, बल्कि भारतीय सिनेमा को भी एक नई पहचान दिलाई। विक्रम गायकवाड़ के निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार आज, 10 मई 2025 को शाम 4:30 बजे मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर किया जाएगा।

राष्ट्रीय पुरस्कारों से हुए सम्मानित

विक्रम गायकवाड़ को उनके कमों के लिए कई बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने 2010 में फिल्म ‘मोनर मानुष’ के लिए बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। इसके बाद उन्हें ‘बालगंधर्व’, ‘द डर्टी पिक्चर’ और ‘जातिश्वर’ जैसी फिल्मों के लिए भी यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला।

---विज्ञापन---

इन बड़े स्टार्स को फिल्मों में दिया लुक

गायकवाड़ का योगदान सिर्फ ऐतिहासिक किरदारों को ही मेकअप करने तक ही सीमित नहीं था। उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेल बॉटम’ में लारा दत्ता को इंदिरा गांधी जैसा लुक दिया। इसके साथ ही फिल्म ‘83’ में रणवीर सिंह ने पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में रणवीर को हूबहू कपिल देव जैसा दिखाने में विक्रम गायकवाड़ की मेहनत और हुनर झलकता है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस लुक को पाने में उन्हें घंटों का समय और विशेष तकनीक का सहारा लेना पड़ता था।

यह भी पढ़ें: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बन रही फिल्म? पोस्टर वायरल, भारत-पाक तनाव के बीच मचा बवाल

---विज्ञापन---
First published on: May 10, 2025 10:47 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola