Friday, 6 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने लगी…’ फरहाना भट्ट ने सुनाया दर्दनाक किस्सा, बोलीं- ‘हर दिन लेनी पड़ी पेनकिलर’

Farhana Bhatt Share Painfull Story: एक्ट्रेस फरहाना भट्ट ने हाल ही में बताया कि उन्हें हेल्थ रिस्क का सामना करना पड़ा था, जहां उन्हें बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने लगी थी.

Farhana Bhatt Share Painful Story: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ से फेमस हुई एक्ट्रेस फरहाना भट्ट ने रोहित शेट्टी के स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में भी हिस्सा लिया। इस शो में भी फरहाना भट्ट ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनलिस्ट बनीं. फरहाना भट्ट इस शो की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक बनकर उभरीं. लेकिन, फरहाना भट्ट के लिए इस शो की फाइनलिस्ट बनना बिल्कुल भी आसान नहीं था. शो में स्टंट के दौरान उन्हें हेल्थ रिस्क का सामना करना पड़ा था, जिसके बारे में हाल ही में उन्होंने खुलकर बात की है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.

बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने लगी…

द मेल फेमिनिस्ट एपिसोड पर हॉटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में फरहाना ने बताया कि शो के पहले टास्क के दौरान उन्हें बहुत मुश्किल हुई थी. फरहाना ने कहा कि वह अपने पहले स्टंट से बहुत डर गई थीं और जब चॉपर ने उन्हें नदी में गिराया, तो उन्हें बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने लगी थी.

---विज्ञापन---

पेनकिलर लेनी पड़ीं…

फरहाना ने कहा, ‘उसके बाद मैं अपने होटल गई और मुझे अपनी पूरी जिंदगी में ऐसे क्रैम्प्स कभी नहीं हुए थे. मैं खड़ी भी नहीं हो पा रही थी, मैं फ्रीज हो गई थी. मैंने अपनी गाइनेकोलॉजिस्ट को फोन किया और उन्होंने बताया कि यह स्ट्रेस की वजह से हो रहा था. मेरे शरीर पर अचानक बहुत ज्यादा स्ट्रेस आ गया और मैंने उनसे कहा कि मैं अगले दिन स्टंट कैसे करूंगी. यह पहली बार था जब मुझे पेनकिलर लेनी पड़ीं, वो भी हर दिन दो.’

मैं दर्द बता भी नहीं सकती…

फरहाना ने बताया कि जब वह इंडिया लौटीं तो तीन महीने बाद फिर से उन्हें वही ब्लीडिंग हुई। डॉक्टर ने बताया कि यह स्ट्रेस की वजह से था. फरहाना ने कहा, ‘मैं दर्द बता भी नहीं सकती. मैंने इस बारे में किसी को नहीं बताया, यह बस मेरी आदत है कि जब कुछ होता भी है, तो मैं उसे अपने तक ही रखती हूं.’ फरहाना ने यह भी बताया कि बिग बॉस के घर के अंदर उन्हें एंग्जायटी अटैक आए हैं.

कुछ समय का ब्रेक…

फरहाना ने सितंबर में ही बताया था कि ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के फिजिकली और इमोशनली डिमांडिंग एक्सपीरियंस के बाद वह एडवेंचर-बेस्ड रियलिटी शो से कुछ समय का ब्रेक लेना चाहती हैं. इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि वह रोडीज के नए सीजन में गैंग लीडर के तौर पर शामिल नहीं होंगी.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 06, 2026 09:50 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो