Ramayana Box Office Collection Day 1: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश स्टारर मेगा-बजट फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ (Ramayana) ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचना शुरू कर दिया है. पहले दिन रात 10 बजे तक के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर भारत में 64.85 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है. अकेले हिंदी वर्जन में फिल्म ने 47.50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे साफ है कि दर्शकों के सिर पर इस महागाथा का जबरदस्त क्रेज बोल रहा है.
रात 10 बजे तक का शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
शुरुआती रिपोर्ट्स और ट्रेड एनालिस्ट्स के आंकड़ों के अनुसार, ‘रामायण: पार्ट 1’ ने रिलीज के पहले दिन रात 10 बजे तक कुल 64.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. कई भाषाओं में फिल्म की कमाई इस तरह है-
- हिंदी: ₹47.50 करोड़
- कन्नड़: ₹7.25 करोड़
- तेलुगु: ₹6.00 करोड़
- तमिल: ₹2.60 करोड़
- मलयालम: ₹1.50 करोड़
रणबीर और यश की जोड़ी का चल रहा जादू
फिल्म में रणबीर कपूर के शांत और दिव्य राम स्वरूप तथा साउथ सुपरस्टार यश के खूंखार रावण अवतार को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया है. इसके अलावा साई पल्लवी की सीता और सनी देओल के हनुमान के रूप ने स्क्रीन पर जान फूंक दी है.
जटायु-रावण युद्ध और वीएफएक्स की हो रही है चर्चा
थिएटर से बाहर आ रहे दर्शक फिल्म के विजुअल्स, एआर रहमान और हंस जिमर के संगीत और खासकर रावण तथा जटायु के बीच हुए खौफनाक और रोमांचक युद्ध की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस दृश्य को सिनेमाई चमत्कार बताया जा रहा है.
3 घंटे 15 मिनट की अवधि और U सर्टिफिकेट
सीबीएफसी (CBFC) से ‘U’ सर्टिफिकेट प्राप्त यह फिल्म 195 मिनट (3 घंटे 15 मिनट) लंबी है, लेकिन इसकी भव्यता और बेहतरीन नैरेटिव दर्शकों को एक पल के लिए भी सीट से उठने नहीं देता.
वीकेंड और छुट्टियों पर बड़े रिकॉर्ड्स की उम्मीद
पहले दिन ही रात 10 बजे तक 65 करोड़ के करीब पहुंचने के बाद ट्रेड पंडितों का मानना है कि आने वाले वीकेंड और दिवाली की छुट्टियों के दौरान यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए मील के पत्थर स्थापित करेगी.