Sunday, 12 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Celebrity MasterChef के 5 वीक कंटेस्टेंट, जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

Celebrity MasterChef 5 Weak Contestants: सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में टीवी सेलेब्स किचन में कुकिंग करते नजर आ रहे हैं। शो में कुछ कंटेस्टेंट्स अपनी कुकिंग स्किल्स से जजों को इंप्रेस नहीं कर पा रहे हैं। वहीं ये वीक कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं?

---विज्ञापन---

Celebrity MasterChef 5 Weak Contestants: सोनी चैनल का शो ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ इन दिनों ट्रेंड कर रहा है। शो में फेमस सेलेब्स किचन में कुकिंग का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच टफ कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है। शो में जहां कुछ लोग अपनी कुकिंग स्किल्स से जजों को इंप्रेस करते नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स वीक नजर आ रहे हैं। वो अपनी कुकिंग स्किल्स से फराह खान, रणवीर बरार और विकास खन्ना को इंप्रेस नहीं कर पा रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं हम किन वीक सेलेब्स की बात कर रहे हैं?

यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui के टॉक शो में क्या बोले Vivian Dsena? देखें JioHotstar पर Hafta Vasooli

---विज्ञापन---

राजीव अदातिया

बिग बॉस 15 कंटेस्टेंट राजीव भी सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में कुकिंग करते नजर आ रहे हैं। शो में राजीव बाकी सभी कंटेस्टेंट्स से वीक दिखाई दे रहे हैं। वो अपनी डिश से जजों को इंप्रेस नहीं कर पा रहे हैं। वहीं ये ही वजह है कि शो में उनका नाम वीक कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हो गया है।

---विज्ञापन---

गौरव खन्ना

अनुपमा फेम गौरव खन्ना भी किचन में भी तड़का लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं शो में वो भी वीक कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। टीवी पर एक्टिंग से दिल जीतने वाले गौरव शो में अपनी कुकिंग स्किल अच्छे से नहीं दिखा पा रहे हैं। शो में वो वीक कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हैं।

---विज्ञापन---

कबिता सिंह

सोशल मीडिया पर अपनी कुकिंग स्किल से छाने वाली कबिता भी शो में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। शो में कबिता अपनी डिश से जजों को इंप्रेस करने में असफल साबित हो रही हैं। वहीं कबिता भी वीक कंटेस्टेंट्स में शामिल हो चुकी हैं।

---विज्ञापन---

तेजस्वी प्रकाश

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस तेजस्वी ने पहले शो में जजों को काफी इंप्रेस किया था। लेकिन कुछ हफ्तों से उनकी एक ही डिश जजों को इंप्रेस कर पाई। वहीं हाल ही में वो ब्लैक एप्रन की लिस्ट में भी आ गई थीं। तेजस्वी भी कुछ समय से शो में वीक ही दिखाई दे रही हैं।

---विज्ञापन---

उषा नंदकर्णी

उषा नंदकर्णी भी शो में वीक दिखाई दे रही हैं। शो में पिछले हफ्ते जजों ने उनकी डिश को टेस्ट करने से भी इनकार कर दिया था। वहीं वो शो में काफी मेहनत कर रही हैं, लेकिन उनकी कुकिंग स्किल फराह, रणवीर और विकास को इंप्रेस नहीं कर पा रही है।

यह भी पढ़ें: Abhinav Chandrachud कौन? जो सुप्रीम कोर्ट में लड़ रहे रणवीर इलाहाबादिया का केस

---विज्ञापन---
First published on: Feb 15, 2025 04:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola