Thursday, 19 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20 के फैंस की हुई बल्ले-बल्ले! लंबा गेम खेलने के फिराक में है मेकर्स? सलमान खान पर अटका पेच

Bigg Boss 20: सलमान खान के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. खबर है कि मेकर्स इस शो को लेकर एक बड़ा फैसला करने वाले हैं.

Bigg Boss 20
Bigg Boss 20

Bigg Boss 20: सलमान खान के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों टीआरपी की रेस में काफी आगे भाग रहा है. शो में कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाली लड़ाई और बदलते रिश्तों के समीकरण ने शो को और ज्यादा एंटरटेनिंग बना दिया है. पिछले कुछ समय से शो में लव गिल और स्काउट के रिश्ते को लेकर बवाल मचा हुआ था. जहां स्काउट की हरकतों ने दोनों के रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए. इस बीच शो को लेकर खबर आ रही है कि मेकर्स इस सीजन को एक्सटेंड करना चाहते हैं. चलिए आपको ये पूरा मामला विस्तार से समझाते हैं.

मेकर्स की प्लानिंग

खबर है कि टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को कुछ हफ्तों के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है. साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि पिछले कुछ समय में शो की टीआरपी काफी अच्छी रही है. इसे देखते हुए मेकर्स शो को कुछ हफ्तों के लिए एक्सटेंड करने का प्लान बना रहे हैं. लेकिन मेकर्स अभी अपने फैसले पर मुहर लगाने से पहले सलमान खान के शूटिंग शेड्यूल पर भी विचार कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

‘बिग बॉस 20’ का फिनाले

अगर सलमान खान की तरफ से चीजें क्लियर हो गईं, तो ‘बिग बॉस 20’ को कुछ हफ्तों के लिए एक्सटेंड कर दिया जाएगा. वहीं, अगर ये खबर सच हुई, तो शो की फिनाले डेट भी आगे बढ़ाई जाएगी. बता दें कि पहले खबर आई थी कि सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का फिनाले इसी साल 20 दिसंबर को होगा.

सलमान खान पर अटका पेच

लेकिन हाल ही में आई कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो के मेकर्स इस सीजन को 2 से 4 हफ्तों तक आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं. फिलहाल, मेकर्स की ये पूरी प्लानिंग सलमान खान के शेड्यूल पर टिकी हुई है. अगर मेकर्स का प्लान पूरा हुआ और ये शो एक्सटेंड हुआ, तो फिनाले की तारीख जनवरी में हो सकती है.

First published on: Nov 19, 2026 03:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो