Thursday, 19 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

सैफ अली खान को किसने दी धमकी? मुंबई पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

Saif Ali Khan Threat News: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को धमकी मिलने की खबर से हड़कंप मच गया है. मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम सामने आ रहा है और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

saif ali khan threat news
saif ali khan threat news

Saif Ali Khan Threat News: बॉलीवुड सितारों को मिलने वाली धमकियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है और अब इस लिस्ट में नवाब सैफ अली खान का नाम भी जुड़ गया है. मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक सैफ अली खान को धमकी मिली है और इस मामले में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम सामने आ रहा है. पुलिस अब इस एंगल से भी पड़ताल कर रही है कि यह धमकी वाकई जीशान ने दी है या फिर कोई फर्जी पहचान बनाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है.

जीशान अख्तर का नाम आने से बढ़ी पुलिस की सतर्कता

मुंबई पुलिस सूत्रों के हवाले से सामने आ रहा है कि सैफ अली खान को मिली धमकी में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम सामने आया है. वांटेड आरोपी का नाम जुड़ने के कारण मुंबई पुलिस इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है और हर पहलू को खंगाल रही है.

---विज्ञापन---

असली आरोपी या फर्जी नाम का इस्तेमाल कर रहा कोई और

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह धमकी वास्तव में जीशान अख्तर ने ही दी है या फिर उसके नाम का सहारा लेकर कोई दूसरा शख्स डर फैलाने की कोशिश कर रहा है. अभी तक धमकी देने वाले की पहचान को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को भी मिल चुकी हैं धमकियां

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इससे पहले एक्टर तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं. उन मामलों में पुलिस ने बेंगलुरु से 30 वर्षीय वैभव मिश्रा को गिरफ्तार किया था जो कथित तौर पर एक आईटी ग्रेजुएट बताया गया है.

---विज्ञापन---

AI के जरिए धमकी देने का सामने आया था मामला

तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना से जुड़े मामलों की जांच में यह बात सामने आई थी कि आरोपी का किसी गैंग से कोई संबंध नहीं था. आरोप था कि वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की मदद से कलाकारों को धमकी भरे संदेश भेज रहा था.

हर कड़ी जोड़कर असली मकसद तलाश रही है मुंबई पुलिस

सैफ अली खान को मिली धमकी के मामले में पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इसके पीछे किसी गैंग का हाथ है या फिर कोई फर्जी पहचान के जरिए सितारों को परेशान कर रहा है. आने वाली जांच रिपोर्ट से ही साफ हो पाएगा कि इस धमकी के पीछे कौन है और उसका असली मकसद क्या है.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 19, 2026 03:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो