Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Avinash Mishra ने Chum Darang को क्यों बताया फेक, सलमान ने मंच से दिया सबूत

Bigg Boss 18, Avinash Mishra calls Chum Darang fake: बिग बॉस 18 से श्रुतिका के टाइमगॉड बनते ही चुम दरांग बुरी तरह से रोने लगती हैं। मगर अब अविनाश और विवियन दोनों ने ही चुम दरांग को घर का सबसे फेक कंटेस्टेंट बताया है, इतना ही नहीं वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी कुछ क्लिप दिखाए हैं।

---विज्ञापन---

Avinash Mishra,Chum Darang and salman khan
Avinash Mishra,Chum Darang and salman khan file photo

Bigg Boss 18, Avinash Mishra calls Chum Darang fake: ‘बिग बॉस 18’ में हाल ही में ड्रामा देखने को मिला है। बिग बॉस के घर से दिग्विजय राठी बेघर हो गए हैं और उनके नॉमिनेशन से उनके दोस्त चुम दरांग, करणवीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर और चाहत पांडे काफी इमोशनल हो गए थे। इतना ही नहीं चुम ने श्रुतिका को इसके लिए दोषी भी ठहराया था और उनसे काफी सवाल भी किए थे। मगर अविनाश और विवियन दोनों ही चुम दरांग को घर का सबसे फेक कंटेस्टेंट बताया है।

चुम ने उठाया श्रुतिका की दोस्ती पर सवाल

श्रुतिका अर्जुन के टॉइमगॉड बनने के लिए चुम दरांग ने उसका सपोर्ट किया था और उन्होंने श्रुतिका से अपने ग्रुप को बचाने के लिए भी कहा था। मगर उसके बावजूद दिग्विजय को घर से बेघर कर दिया था, इसलिए चुम रोने लगती है। दिग्विजय के जाने के बाद चुम दरांग को श्रुतिका पर गुस्सा होते भी देखा गया। हालांकि चुम की बातों का दिग्विजय पर कोई खास असर होता दिखाई नहीं दिया।

---विज्ञापन---

https://www.instagram.com/p/DDzECfZvL-y/

यह भी पढ़ें: Digvijay Rathee की तरह बेघर हुए थे ये 7 कंटेस्टेंट, विनर की रेस के होते दावेदार

---विज्ञापन---

अविनाश ने चुम को बताया फेक

एक तरह दिग्विजय राठी के जाने के बाद अब चुम और करण को रोते हुए देखा गया। दूसरी तरफ ईशा, विवियन और अविनाश तीनों एलिमिनेशन राउंड के बाद बैठे हुए थे। इस दौरान विवियन बात शुरू करते हुए कहता है, ‘साला तुम सब बैठ के सोच रहे हो चुम भोली, गोली है भाई वो, बहुत दिमाग लगा रही है वो।’ विवियन की बात से ईशा अपनी सहमति जताती है और अविनाश बोलता है कि भाई अभी बिग बॉस के घर में सबसे फेक इंसान चुम है। इसके अलावा अविनाश यहां ये भी बोलता है, ‘मैं जानता हूं कि इसके लिए मुझे बहुत बैकलैश मिलने वाला है, जो मैं बोल रहा हूं।’

---विज्ञापन---

सलमान खान ने उठाया सवाल

वीकेंड का वार का प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान भी मंच से चुम दरांग की दोस्ती पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सलमान खान साफ तौर पर चुम से बोलते है कि उन्होंने श्रुतिका से क्यों नहीं बोला कि दिग्विजय हमारी टीम का है, उसको सेफ कर लो। जबकि चुम इस बात के लिए लड़ाई कर रही थी कि उसने करण को नंबर 1 क्यों नहीं चुना। सलमान खान ने भी कहीं ना कहीं मंच से साफ कर दिया है कि चुम की दोस्ती दिग्विजय के लिए कभी सच्ची नहीं थी।

https://www.instagram.com/reel/DDz1JJqBsVl/?igsh=ajIzaHBudnFwc2Ny

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 से Yamini Malhotra क्यों हुईं एविक्ट? जानिए 5 कारण

First published on: Dec 21, 2024 01:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola