Sunday, 12 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Arjun Bijlani की मां की हालत नाजुक, ICU में किया शिफ्ट

Arjun Bijlani Mother Health Update: अर्जुन बिजलानी बहुत मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं। एक्टर की मां अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी लगातार तबियत बिगड़ती जा रही है।

---विज्ञापन---

Arjun Bijlani’s mother critical,
Arjun Bijlani’s mother file photo

Arjun Bijlani Mother Health Update: टीवी एक्टर के पॉपुलर एक्टर अर्जुन बिजलानी बहुत मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं। एक्टर की मां अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी लगातार तबियत बिगड़ती जा रही है। कुछ दिनों पहले ही उनको मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी हालत पहले से ज्यादा नाजुक हो गई हैं और एक्टर अब इंस्टाग्राम पर अपनी हॉस्पिटल से एक वीडियो शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 की ट्रॉफी जीत सकते हैं ये 2 छुपे रुस्तम, विवियन-करण मलते रह जाएंगे हाथ

---विज्ञापन---

ICU में किया गया शिफ्ट

‘नागिन’ फेम एक्टर अर्जुन बिजलानी की तबीयत बिगड़ने के बाद उनको ICU में शिफ्ट किया गया है। अर्जुन की मां को ऑक्सीजन लेवल कम होने की वजह से डॉक्टरों ने आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है। मां की हालत को लेकर पूछे जाने पर अर्जुन ने कहा, ‘मेरी मां आईसीयू में हैं क्योंकि उनका ऑक्सीजन का स्तर कम हो गया है। मैं बस यही चाहता हूं कि वह जल्दी ठीक हो जाएं।’

---विज्ञापन---

एक्टर ने शेयर किया वीडियो

शोबिज की जाने-माने एक्टर अर्जुन बिजलानी ने अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है। उस वीडियो में हॉस्पिटल में एक्टर अपनी मां का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि वह ठीक होने के लिए संघर्ष कर रही हैं। बता दे कुछ दिनों पहले ही एक्टर ने बताया था कि उनकी मां की तबीयत खराब है और वो उनकी देखभाल के लिए हॉस्पिटल में उनके साथ हैं।

---विज्ञापन---

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बाद बिगड़ी तबीयत

बता दें कि अर्जुन बिजलानी ने बीते दिनों यह बताया था कि उनकी वाइफ को भी बुखार है और बेटे अयान की भी सेहत ठीक नहीं है। उस दौरान अर्जुन यह भी कहा था कि नए साल का जश्न मनाने के बाद से इन तीनों की तबीयत खराब हुई है।

यह भी पढ़ें: टूटी 15 साल की शादी, 2 बच्चों से जुदा हुए एक्टर, तलाक 4 महीने बाद की नई शुरुआत

---विज्ञापन---
First published on: Jan 14, 2025 06:50 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola