Wednesday, 4 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ramayana Movie Review: ‘रामायण’ में रणबीर कपूर ने जीता दिल, यश के रावण से कांपेगी रूह! VFX और म्यूजिक का संगम देख दंग रह जाएंगे आप

नितेश तिवारी की 'रामायण' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था को वैश्विक सिनेमाई मंच पर पेश करने की एक बड़ी कोशिश है. जानें क्यों?

Ramayana Movie Review
'रामायण' में रणबीर राम और यश रावण बन छाए, Photo Credit- Social Media
Movie name:रामायण
Director:नितेश तिवारी
Movie Casts:रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, सनी देओल

Ramayana Movie Review: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ जिसका लंबे समय से दर्शकों को इंतजार था. वो आखिरकार 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. रणबीर कपूर की मच अवेटेड ये फिल्म क्यों देखी जानी चाहिए, तो आपको बता दें यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था का वो संगम है, जिसे वैश्विक मंच पर पेश करने की एक बड़ी कोशिश है. नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी ये भव्य फिल्म जिसमें रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी जैसे सितारे अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने को तैयार है, तो वहीं फिल्म कहानी, विजुअल इफेक्ट्स और म्यूजिक एक अलग दुनिया में ले जाने का दम रखता है.

रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम ‘राम’

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत रणबीर कपूर का भगवान राम के रूप में नजर आना है. रणबीर ने अपने किरदार में गरिमा, शालीनता, करुणा और शक्ति का बेहतरीन संतुलन दिखाया है. उनके चेहरे के भाव और अभिनय में राम के व्यक्तित्व की गंभीरता नजर आती है. उन्होंने किरदार को जरूरत से ज्यादा नाटकीय बनाने के बजाय संयम के साथ निभाया है.

---विज्ञापन---

यश के रावण का दिखेगा खतरनाक अंदाज

रावण के किरदार में यश की मौजूदगी फिल्म को एक अलग ही स्तर पर ले जाती है. उनकी दमदार पर्सनैलिटी और स्क्रीन प्रेजेंस किरदार को प्रभावशाली बनाती है. रावण के अहंकार, शक्ति और खतरनाक व्यक्तित्व को पर्दे पर उतारने के लिए यश एक मजबूत विकल्प नजर आते हैं.

VFX और प्रोडक्शन डिजाइन फिल्म की जान

‘रामायण’ का सबसे बड़ा बेस अगर किसी को कहा जाएगा, तो वो इसका विजुअल ट्रीटमेंट है. DNEG के शानदार विजुअल इफेक्ट्स फिल्म की माइथोलॉजिकल दुनिया को भव्य और जीवंत बनाता है. महल, राज्य, युद्ध के दृश्य, वेशभूषा और सेट डिजाइन में बारीकी पर बेहद खास ध्यान दिया गया है. इतना कहा जा सकता है कि फिल्म का असली पैमाना बड़े पर्दे पर ही महसूस किया जा सकता है.

---विज्ञापन---

रहमान और हंस जिमर के संगीत ने लगाए चार चांद

फिल्म का एक और बड़ा मजबूत हिस्सा ए.आर. रहमान और हंस जिमर का म्यूजिक है. दोनों की म्यूजिक कॉम्बो ने भावनात्मक और भव्य पलों को खास बनाया है. दमदार बैकग्राउंड स्कोर कई दृश्यों की गंभीरता और रोमांच को बढ़ाने का काम करता नजर आता है.

कितनी दमदार है फिल्म की कहानी?

रामायण की कहानी सदियों से भारतीय लोगों का हिस्सा रही हैं. धर्म, त्याग, प्रेम, भक्ति और मर्यादा जैसे मूल्यों पर आधारित यह महाकाव्य आज भी उतनी ही प्रासंगिक है. फिल्म का सबसे बड़ा चैलेंज इसकी कालजयी कहानी को नई पीढ़ी के सामने नए अंदाज में पेश करना है. इसकी भव्यता के साथ भावनात्मक रिश्तों को भी महत्व दिया गया है, जो कहानी को सिर्फ एक विजुअल एक्सपीरियंस बनने से बचाता है.

---विज्ञापन---

क्यों देखें रामायण?

अगर आप भारतीय पौराणिक कथाओं, शानदार विजुअल्स और भव्य सिनेमाई अनुभव का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं, तो रामायण आपके लिए खास हो सकती है. रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण अवतार, साई पल्लवी की अदाकारी और रहमान-जिमर का म्यूजिक इसे एक बड़ी सिनेमाई पेशकश बनाता है.

First published on: Nov 04, 2026 02:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो