Thursday, 27 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ranabaali की रिलीज डेट का ऐलान, इस खास दिन बड़े पर्दे पर दिखेगा विजय-रश्मिका का दमदार अवतार

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. दोनों की मच अवेटेड फिल्म 'राणाबाली' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है.

Ranabaali released date out
देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'राणाबाली' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. दोनों की मच अवेटेड फिल्म ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है. मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी ग्लोबल थिएट्रिकल रिलीज की तारीख भी सामने रख दी है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

राहुल सांक्रित्यायन के निर्देशन में बन रही ‘राणाबाली’ एक बड़े बजट की एपिक पीरियड ड्रामा फिल्म है. यह फिल्म इसी साल 16 अक्तूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. खास बात यह है कि फिल्म दशहरे के आसपास सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ऐसे में मेकर्स को उम्मीद है कि त्योहार के मौके का फायदा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी मिलेगा.

---विज्ञापन---

विजय का दिखा खतरनाक अवतार

रिलीज डेट के साथ सामने आया नया पोस्टर भी काफी चर्चा में है. पोस्टर में विजय देवरकोंडा बेहद इंटेंस और रॉ लुक में नजर आ रहे हैं. आग और धुएं से भरे माहौल के बीच उनका किरदार काफी खतरनाक दिखाई दे रहा है. हाथ में भारी घुमावदार हथियार लिए विजय का यह अंदाज फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए काफी है.

मेकर्स ने शेयर किया पोस्टर

मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि इतिहास का सबसे अंधकारमय अध्याय अक्टूबर में खुलेगा. फिल्म की कहानी और विजय के किरदार को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अब तक सामने आई झलकियों ने इसे लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है.

फिर साथ दिखेगी विजय-रश्मिका की जोड़ी

‘राणाबाली’ में विजय देवरकोंडा के साथ रश्मिका मंदाना फीमेल लीड रोल में नजर आएंगी. दोनों इससे पहले भी साथ काम कर चुके हैं और उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. ऐसे में इस फिल्म में दोनों को दोबारा साथ देखना फैंस के लिए खास होने वाला है.

---विज्ञापन---

बड़े स्केल पर तैयार हो रही फिल्म

‘राणाबाली’ का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और टी-सीरीज के सहयोग से किया जा रहा है. वाई. रवि शंकर और नवीन येरनेनी इसके प्रोड्यूसर हैं. फिल्म के म्यूजिक की जिम्मेदारी अजय-अतुल ने संभाली है.

फैंस की एक्साइटमेंट हाई

भव्य सेट, दमदार एक्शन, शानदार विजुअल्स और पीरियड बैकड्रॉप के साथ ‘राणाबाली’ 2026 की बड़ी रिलीज में शामिल होने वाली है. अब फैंस को 16 अक्टूबर 2026 का इंतजार है, जब विजय और रश्मिका की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएगी.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 27, 2026 01:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola