Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Peddi के प्रमोशन में Janhvi Kapoor के साथ सिरफिरे की हरकत! Ram Charan के बॉडीगार्ड ने पलक झपकते किया कुछ ऐसा, लोग बोले- हीरो…

साउथ सुपरस्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पेद्दी' को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बीच फिल्म के प्रमोशन के दौरान जाह्नवी के साथ कुछ ऐसा हुआ कि सोशल मीडिया पर तहलका मच गया.

---विज्ञापन---

Janhvi Kapoor viral video: साउथ सुपरस्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेद्दी’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इसी सिलसिले में दोनों हाल ही में विजयवाड़ा में एक प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे, जहां एक ऐसा वाकया हुआ जिसने कुछ देर के लिए सभी को चौंका दिया. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इवेंट में जाह्नवी के साथ हादसा?

दरअसल, इवेंट के दौरान राम चरण, जाह्नवी कपूर और फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू सना स्टेज पर मौजूद थे. तभी अचानक दर्शकों के बीच से एक युवक तेजी से राम चरण की ओर दौड़ पड़ा. युवक को अचानक अपनी तरफ आता देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. सबसे ज्यादा चौंकती नजर आईं जाह्नवी कपूर, जो राम चरण के बिल्कुल बगल में बैठी थीं.

---विज्ञापन---

वायरल वीडियो ने दिखाई सच्चाई

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, कि युवक तेजी से स्टेज की तरफ बढ़ता है. हालांकि, वो राम चरण तक पहुंच पाता, उससे पहले ही एक्टर के बॉडीगार्ड ने फुर्ती दिखाते हुए उसे रोक लिया. बॉडीगार्ड ने कुछ ही सेकंड में स्थिति को संभाल लिया और युवक को स्टेज से दूर ले जाया गया.

जाह्नवी के चेहरे पर दिखी घबराहट

इस अचानक हुई घटना के बाद जाह्नवी कपूर के चेहरे पर घबराहट साफ नजर आई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वो कुछ पल के लिए असहज दिखाई देती हैं. हालांकि, माहौल जल्द ही सामान्य हो गया और इवेंट बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ता रहा.

रामचरण का बॉडीगार्ड बना हीरो!

बताया जा रहा है कि राम चरण के निजी बॉडीगार्ड केविन कुंटा ने पूरे मामले को बेहद समझदारी और तेजी से संभाला. सोशल मीडिया पर कई फैंस उनकी सतर्कता और प्रोफेशनल अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई और दोनों सितारों के आसपास और ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए.

---विज्ञापन---

‘पेद्दी’ की दमदार स्टारकास्ट

बहरहाल, फिल्म ‘पेद्दी’ की बात करें तो ये इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक मानी जा रही है. फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर पहली बार साथ नजर आने वाले हैं. इनके अलावा बोमन ईरानी और देवयेंदु शर्मा भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म का डायरेक्शन बुची बाबू सना ने किया है.

फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट हाई

फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है और प्रमोशन के दौरान सामने आई ये घटना भी अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. ऐसे में फिल्म की रिलीज से पहले ‘पेद्दी’ लगातार सुर्खियां बटोर रही है.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 02, 2026 05:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola