Friday, 6 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक्टर से चोर बने ये 2 एक्टर्स! डॉक्टर से मारपीट कर लूटे लाखों रुपये, इंडस्ट्री में मची सनसनी

Actors Turns Thief: फिल्म इंडस्ट्री से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां दो एक्टर्स को चोरी और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Actors Turns Thief: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां इंडस्ट्री के दो एक्टर्स को कोच्चि में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इन दोनों एक्टर्स को चोरी, लूटपाट और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. कलाकार से चोर बनने वाले इन दोनों एक्टर्स का नाम अतुल्या चंद्रा और बिबिन पेरुम्बिली है. ये दोनों ही मलयालम इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर्स हैं. इस लूटपाट के मामले में पुलिस ने इन दो एक्टर्स के साथ 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. चलिए आपको ये मामला विस्तार से समझाते हैं.

डॉक्टर के साथ मारपीट

जानकारी के अनुसार, एक्ट्रेस अतुल्या चंद्रा और एक्टर-प्रोड्यूसर बिबिन पेरुम्बिली ने एक डॉक्टर को मेडिकल इमरजेंसी के बहाने अपार्टमेंट में बुलाया. इसके साथ उन्होंने डॉक्टर के साथ मारपीट की और उसका कीमती सामान चुरा लिया. NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, 12 लोगों को आरोपी बनाया गया है. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज करके बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है.

---विज्ञापन---

डॉक्टर को अपार्टमेंट में बुलाया

खबरों के मुताबिक, यह घटना 2 नवंबर, 2026 को कोच्चि के एसेन स्प्रिंगडेल में हुई थी. बताया जा रहा है कि डॉक्टर को अपार्टमेंट में आने के लिए कहा गया था. डॉक्टर से कहा गया था कि अतुल्या चंद्रा के एक रिश्तेदार की तबीयत ठीक नहीं है और उन्हें मेडिकल मदद की जरूरत है. डॉक्टर एक्ट्रेस अतुल्या को पहले से जानते थे, इसलिए वह उनके कहने पर फ्लैट में जाने के लिए मान गए. हालांकि, अपार्टमेंट के अंदर जाने के बाद वहां उन्हें करीब 12 लोग मिले.

थप्पड़ और घूंसे मारे…

डॉक्टर की शिकायत के अनुसार, उन सभी लोगों ने उन्हें जबरदस्ती कुर्सी पर बिठाया और उनके साथ मारपीट की. बिबिन पर आरोप है कि उन्होंने डॉक्टर को कई थप्पड़ और घूंसे मारे. वहीं, बाकी के दूसरे लोग भी मारने लगे. शिकायत में आगे कहा गया है कि आरोपियों ने उनका फोन, स्मार्टवॉच और वायरलेस ईयरफोन भी ले लिया. वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चोरी हुए सामान की कीमत लगभग 3 लाख से 3.5 लाख रुपये बताई जा रही है.

First published on: Nov 06, 2026 04:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो