---विज्ञापन---
Toxic Movie Actresses: एक-दो नहीं, यश की Toxic में हैं 6 हीरोइन, 5 के फर्स्ट लुक से मचा तहलका, Dhurandhar 2 से टकराएगी फिल्म
Toxic Movie Actresses: KGF स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक : द फेयरी टेल ऑफ ग्रोन अप्स'' इन दिनों जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म 19 मार्च 2026 को बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' से टक्कर लेने जा रही है. इस बीच यहस की फिल्म में शामिल एक्ट्रेसेस को लेकर काफी क्रेज बना हुआ है. फिल्म से 5 अदकराओं का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है. इस फिल्म में कुल 6 एक्ट्रेसेस नजर आने वाली हैं. आइए सबके बारे में जानते हैं.
कियारा आडवाणी- यश की इस फिल्म से कियारा आडवाणी 'टॉक्सिक' भी अपना कन्नड़ डेब्यू कर रही हैं. हालांकि इससे पहले वो साउथ में तेलुगु फिल्मों के लिए काम कर चुकी हैं. टॉक्सिक से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है. फिल्म में वो नाडिया का किरदार निभा रही हैं. कियारा वॉर 2 नजर आई थीं.
हुमा कुरैशी- बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी पहली बार किसी कन्नड़ फिल्म का हिस्सा बन रही हैं. हाल ही में फिल्म से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक भी सामने आया है, जिसमें वो ‘एलिजाबेथ’ के किरदार में नजर आ रही हैं.
नयनतारा- साउथ से लेकर बॉलीवुड तक नाम कमाने वाली एक्ट्रेस ‘नयनतारा’ भी यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का हिस्सा हैं. फिल्म में नयनतारा ‘गंगा’ का किरदार निभाने वाली हैं. उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है. बता दें कन्नड़ सिनेमा में 'टॉक्सिक' नयनतारा की दूसरी फिल्म है. इससे पहले उन्हें 2011 में डिस्टोपियन पॉलिटिकल ड्रामा 'सुपर' में देखा गया था.
तारा सुतारिया- एक्ट्रेस और सिंगर तारा सुतारिया ने भी 'टॉक्सिक : अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' में एंट्री मार ली है. ये तारा की पहली साउथ इंडियन फिल्म होगी. हाल ही में इससे एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक आया है, जिसमें उन्हके किरदार का नाम ‘रेबिका’ बताया गया है. इससे पहले तारा 2023 में आई बॉलीवुड फिल्म 'अपूर्वा' में दिखी थीं.
रुक्मिणी वसंत- यश की अपकमिंग फिल्म से अबतक 5 अदाकाराओं का कैरेक्टर रिवील किया जा चुका है. हाल ही में फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' से एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. इसमें रुक्मिणी मेलिसा के किरदार में नजर आ रही हैं. इस फर्स्ट लुक को खुद यश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'इंट्रोड्यूसिंग रुक्मिणी वसंत ऐज मेलिसा इन- ए टॉक्सिक फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स.' पोस्टर देखने के बाद फिल्मों को लेकर फैंस और भी उत्साहित हो चुके हैं. ब्लॉकबस्टर कांतारा चैप्टर 1 में विलेन बनकर अपना जलवा बिखेरने वाली रुक्मिणी वसंत को एक नए अवतार में देखने के लिए हर कोई बेताब है.
नताली बर्न- अमेरिकन एक्ट्रेस नताली बर्न भी यश की 'टॉक्सिक : अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' किआ हिस्सा हैं. ये उनकी पहली इंडियन फिल्म है. नताली इस फिल्म में एक्ट्रेस से साथ ही प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़ी हैं. फिल्म इंग्लिश भाषा में भी रिलीज होगी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.