---विज्ञापन---
ओपी नैय्यर ने आखिर क्यों लता को छोड़ सिर्फ आशा भोसले संग बनाए गाने? क्या वाकई में गहरी थी दुश्मनी! जानें पूरा सच

आशा भोसले म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी मानी हस्ती हुआ करती थी. 12 अप्रैल 2026 को उनके निधन के बाद से लोग सदमे में है. हालांकि उनके निधन के बाद भी उनके गाए हुए सभी गाने लोगों के दिलों पर हमेशा राज करेंगे. वहीं, आशा भोसले से जुड़े तमाम किस्से और कहानियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन सभी के बीच हाल ही में राजीव शुक्ला, जो कि राज्यसभा सांसद हैं उन्होंने हाल ही में ई24 से खास बातचीत की और उन्होंने आशा भोसले-लता मंगेशकर से जुड़े तमाम किस्से शेयर किए.

इस बीच राजीव शुक्ला ने ओपी नैय्यर और आशा भोसले के एक साथ तमाम गाने बनाने को लेकर बात की. उन्होंने ये भी बताया कि लोग जो कहते थे कि ओपी नैय्यर और लता मंगेशकर दुश्मन थे, वह सीधे तौर पर झूठ था.

दरअसल, आशा भोसले और ओपी नैय्यर ने एक साथ 324 गाने बनाए थे. लगभग हर गाना दोनों का हिट हुआ था. दोनों ने अपने करियर में करीब 60 फिल्मों के लिए साथ में काम किया था. लेकिन अक्सर ही कहा जाता है कि ओपी नैय्यर और लता मंगेशकर के बीच गहरी दुश्मनी थी और ओपी ने कभी भी लता मंगेशकर के साथ काम भी इसी कारण नहीं किया, क्योंकि उन्हें उनकी आवाज नहीं पसंद थी.

राजीव शुक्ला बताते हैं कि लोग अक्सर कहा करते थे कि लता मंगेशकर और ओपी नैय्यर के बीच गहरी दुश्मनी थी. हालांकि ऐसा नहीं था. दोनों बेहद ही करीब थे और अच्छे दोस्त भी थे और उनके रिश्ते भी बहुत अच्छे थे.

उन्होंने आगे बताया, "ओपी नैय्यर अलग तरह की धूनें बनाया करते थे.जो हल्ला गुल्ला, तेज किस्म की हुआ करती थी. जो कि लता जी को पसंद नहीं था. वहीं, दूसरी ओर आशा भोसले उस तरह के गानों की एक्सपर्ट थीं.तो इस कारण ओपी नैय्यर की फिल्मों में आशा जी ने गाने गाए. लता जी को ओपी नैय्यर के संगीत का तरीका नहीं पसंद था,लेकिन दोनों के बीच रिश्ते अच्छे थे. इस बात के बारे में खुद उनका परिवार बताता है. तो लोग जो कहते हैं कि ओपी नैय्यर जी ने लता जी को जानबूझकर गाने नहीं गंवाए तो वह सीधे तौर पर गलत है और शायद कहीं ये भी होगा कि लता जी को आशा जी से इतना प्यार था कि वो चाहती होंगी की आशा इस तरह के गाने गाए, ताकि उसका भी रुतबा फिल्म इंडस्ट्री में बने और खूब काम मिले."

ओपी नैय्यर से लेकर आर.डी बर्मन तक आशा भोसले ने इनके साथ मिलकर तमाम गाने गाए.बता दें कि आशा भोसले ने एक दिन में 7-7 गाने तक रिकॉर्ड किए थे. उन्होंने अपने करियर में 20 से भी ज्यादा भाषाओं में 12000 तक गाने गाए. जिसके बाद उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया था.