Dhurandhar 2 Worldwide Collection: रणवीर सिंह, सारा अर्जुन और राकेश बेदी की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का असर सिनेमाघरों में बरकरार है. हालांकि, आज फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी-सी गिरावट देखी गई. लेकिन फिल्म का वर्ल्डवाइड प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 30 दिन बीत चुके हैं. फिल्म की कमाई भले ही थोड़ी नीचे गिर गई हो लेकिन इसका कलेक्शन वर्ल्डवाइड गर्दा उड़ा रहा है. इसके साथ ही फिल्म ‘धुरंदर: द रिवेंज’ नए-नए रिकॉर्ड भी बना रही हैं. चलिए आपको बताते हैं कि ‘धुरंधर 2’ ने आखिर अब तक कुल कितनी कमाई की है.
‘धुरंधर: द रिवेंज’ की कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 30वें दिन सिर्फ 2.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1105.82 करोड़ रुपये का व्यापार किया है. 30वें दिन भी फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई हिंदी भाषा में की, जो 2.60 करोड़ रुपये रही. वहीं, फिल्म ने कन्नड़ में 0.02 करोड़ रुपये, तमिल में 0.4 करोड़ रुपये और तेलुगु में 0.04 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म की कमाई में जिस तरह से गिरावट आई है, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि फिल्म को भारत में 1200 करोड़ कमाने के लिए काफी कमर कसकर मेहनत करनी पड़ेगी.
‘धुरंधर: द रिवेंज’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वहीं, रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में काफी तहलका मचा रखा है. Sacnilk.com के अनुसार, आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1741.73 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इसी के साथ इस मूवी का दबदबा दुनियाभर में कायम है. अगर फिल्म ने अपनी कमाई में थोड़ी सी और ज्यादा वृद्धि कर दी तो जल्द ही इस मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1800 करोड़ के पार पहुंच जाएगा, जिसके साथ फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ एक नया रिकॉर्ड बना लेगी.