Saturday, 18 April, 2026

---विज्ञापन---

Asha Bhosle की वजह से अधूरी रह गई Lata Mangeshkar की पढ़ाई? 3 दिन में छूटा था स्कूल

Lata Mangeshkar and Asha Bhosle: बहन आशा भोसले की वजह से लता मंगेशकर की पढ़ाई अधूरी रह गई थी. चलिए, आपको इन दोनों बहनों के इस अनकहे किस्से के बारे में बताते हैं.

Lata Mangeshkar and Asha Bhosle: बॉलीवुड की दिग्गज और फेमस सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं हैं. मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में 12 अप्रैल 2026 को हिन्दी सिनेमा की महान सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है. उनके निधन को आज 6 दिन बीच चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें खोने का दुख कम होने का नाम नहीं ले रहा है. आज भी लोगों ये यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रही. इस दौरान आशा भोसले के जीवन से जुड़े कई किस्से सामने आए. इनमें से कुछ किस्से उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर से भी जुड़े थे. ऐसा ही एक अनोखा किस्सा राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने बताया है, जिसके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता होगा.

बहन आशा को स्कूल ले गई लता मंगेशकर

E24 को दिए एक स्पेशल इंटरव्यू में राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी और उनकी बहन लता मंगेशकर के बीच रिश्ते पर बात की. इस दौरान उन्होंने लता मंगेशकर और आशा भोसले से जुड़ा एक अनोखा किस्सा शेयर किया. राजीव शुक्ला ने कहा, ‘लोगों को पता नहीं है, लेकिन खुद लता जी ने बताया था कि सांगली में मुरलीधर पाठशाला करके स्कूल था, जिसमें लता मंगेशकर का दाखिला कराया गया था. इस स्कूल में लता जी को गए अभी सिर्फ 3 ही दिन हुए थे. तीसरे दिन वो अपने साथ अपनी छोटी बहन आशा को भी साथ ले गईं, जो उनकी गोद में थी.’

---विज्ञापन---

अधूरी रह गई लता मंगेशकर की पढ़ाई

राजीव शुक्ला ने आगे कहा, ‘जब उस स्कूल की टीचर ने छोटी सी आशा भोसले को वहां देखा तो उन्हें बहुत गुस्सा आया. उन्होंने पूछा ‘ये बच्चा किसके साथ आया?’ तो लता जी खड़ी हुईं. इसके बाद स्कूल की टीचर ने खूब डांटा कि आप यहां बच्चे नहीं ला सकती हैं. यह बात लता जी को बहुत बुरी लगी और उन्होंने जाकर अपनी मां को बोल दिया कि मैं अब स्कूल पढ़ने नहीं जाऊंगी. इसके बाद लता जी कभी स्कूल नहीं गईं. इस तरह उनकी स्कूली शिक्षा सिर्फ तीन दिन की रह गई.’ राजीव शुक्ला ने आगे कहा, ‘इसके बाद उन्हें ब्रिटेन से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की उपाधि मिली.’

First published on: Apr 18, 2026 10:19 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.