Entertainment LIVE Update in Hindi: साउथ सुपरस्टार चियान विक्रम ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर अपने फैंस को एक स्पेशल गिफ्ट दिया है. एक्टर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘चियान 63’ का टीजर रिलीज किया है. मेकर्स ने इस टीजर को ‘फर्स्ट फ्लेम’ के नाम से रिलीज किया है. इस टीजर की शुरुआत एक ब्लैक स्क्रीन पर वॉइसओवर के साथ होती है, जिसमें दो किरदार विक्रम के किरदार के बारे में बात करते हुए दिखाई देते हैं. एक पूछता है, ‘यह आदमी कौन है?’ दूसरा जवाब देता है, ‘बस एक रसोइया, लेकिन इसे हल्के में मत लेना, यह खतरनाक है.’ टीजर में विक्रम का बेखौफ अंदाज देखने को मिलता है.
आज बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों का जन्मदिन है. इस साल एक्ट्रेस अपना 63वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. पूनम ढिल्लों ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1978 में आई फिल्म ‘त्रिशूल’ से की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. लेकिन पूनम ढिल्लों को लोगों के बीच पहचान फिल्म 1979 में आई फिल्म ‘नूरी’ से मिली. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है. जिसमें ‘काला पत्थर’, ‘सोनी माहीवाल’, ‘लैला’, ‘कयामत’ और ‘जॉन जानी जनार्दन’ जैसी फिल्में शामिल हैं.
रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 30वें दिन सिर्फ 2.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1105.82 करोड़ रुपये का व्यापार किया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1741.73 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. यदि इसमें 3.50 करोड़ रुपये के पेड प्रीव्यूज की कमाई भी जोड़ दी जाए, तो फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 15.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Related