Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

हॉरर फिल्म की शूटिंग के वक्त जब इस एक्ट्रेस पर आ गया था ‘भूत’, सेट पर हसीना की हरकतें देख सभी रह गए थे ‘शॉक्ड’

बॉलीवुड में तमाम हॉरर फिल्में बनी हैं, जिन्हें देख रूह कांप जाएगी. हर साल इस तरह की मूवीज रिलीज होती हैं. हालांकि इंडस्ट्री में कई हॉरर कॉमेडी फिल्में भी बनाई गई हैं, जो लोगों को डराने के साथ-साथ हंसाती भी हैं. लेकिन आज हम एक ऐसी फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसकी शूटिंग के वक्त कहा जाता है एक्ट्रेस पॉसेस्ड हो गई थी, यानी कि आम भाषा में कहें तो उनके ऊपर भूत आ गया था और सेट पर मौजूद सभी लोग उन्हें देख सहम गए थे. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं उर्मिला मातोंडकर स्टारर फिल्म भूत की. यह फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी और इसका डायरेक्शन राम गोपाल वर्मा ने किया था. यह एक कल्ट हॉरर फिल्म है.

---Advertisement---

भूत फिल्म में उर्मिला ने स्वाति नाम की महिला का रोल अदा किया था. फिल्म में अजय देवगन, फरदीन खान, रेखा, नाना पाटेकर भी अहम रोल में नजर आए हैं.

वहीं, इस फिल्म से जुड़ा एक हैरान करने वाला किस्सा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जाता है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान एक शॉट के वक्त उर्मिला पॉसेस्ड हो गई थी. शूट के दौरान मौजूद क्रू मेंबर और डायरेक्टर्स का कहना है कि उर्मिला कुछ वक्त तक अपने होश में नहीं थी और सभी लोग उन्हें देख हैरान हो जाते हैं. वहीं उर्मिला भी जब कुछ मिनट बाद होश में आती हैं, तो वह भी अपने इस शूट को देख हैरान रह जाती हैं.

---Advertisement---

यह सीन कुछ ऐसा होता है कि उर्मिला दरवाजे से चिपक कर घर के बाहर खड़े एक शख्स से पूछती हैं कि कौन, जिसपर बाहर खड़े शख्स कहता है कि, " जी मल्होत्रा जी घर पर हैं". इस सीन के वक्त उर्मिला ने बेहद हैरान करने वाले एक्सप्रेशन दिए थे. जिन्हें देख सभी लोग चौंक गए थे.

फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह मूवी स्वाति और उसके पति विशाल के बारे में है, जो एक ऐसी जगह रहने जाते हैं जहां एक मंजू नाम की महिला ने आत्महत्या की थी. हालांकि उस घर में कुछ दिन रहने के बाद स्वाति अजीब बर्ताव करने लगती है. बता दें कि उर्मिला को इस मूवी के लिए खूब सराहा गया था.

---Advertisement---
First published on: Feb 14, 2026 06:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola