---विज्ञापन---
Valentine Day 2026: वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुई इन फिल्मों का जानें क्या रहा गणित? कौन हिट और कौन रही फ्लॉप
Valentines Day: वैलेंटाइन के मौके पर अक्सर ही बॉलीवुड की फिल्में रिलीज हुआ करती हैं. इस बार 13 फरवरी को शाहिद कपूर की ओ रोमियो और शनाया कपूर-आदर्श गौरव स्टारर फिल्म तू या मैं के बीच टक्कर देखने को मिल रही है.शाहिद कपूर की ओ रोमियो ने अपने ओपनिंग डे पर 8.5 करोड़ की कमाई की है और दूसरी ओर तू या मैं ने अपने ओपनिंग डे पर 55 लाख का कलेक्शन किया है. यह पहली बार नहीं है जब एक ही दिन इस तरह से दो फिल्में रिलीज हुई हैं. इससे पहले भी बॉलीवुड की तमाम फिल्में वैलेंटाइन के मौके पर रिलीज हुई हैं. तो चलिए एक नजर डालते हैं उन फिल्मों पर और देखते हैं कौन सी हिट रही और कौन सी फ्लॉप रही हैं.

जोधा अकबर: साल 2008 में रिलीज हुई ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म जोधा अकबर बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. 45 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने दुनिया भर में 106 करोड़ की कमाई की थी.
गुंडे: रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म गुंडे साल 2014 में वैलेंटाइन डे के मौके पर ही रिलीज हुई थी. 51 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 130 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था.
एक मैं और एक तू: साल 2012 में वैलेंटाइन वीक में रिलीज हुई करीना कपूर और इमरान खान स्टारर फिल्म एक मैं और एक तू बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही. 32 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 40 करोड़ का कलेक्शन किया था.
गली बॉय: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गली बॉय 14 फरवरी 2019 को रिलीज हुई थी. 60 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने दुनिया भर में 265 करोड़ की कमाई की थी और यह हिट रही थी.
लव आज कल: कार्तिक आर्यन और सारा अली खान स्टारर फिल्म लव आज कल 2, 2020 के वैलेंटाइन के मौके पर रिलीज हुई थी और यह फ्लॉप रही थी. क्योंकि यह 50 करोड़ में बनी थी 40 करोड़ की कमाई करना भी इसके लिए भारी हो गया था.
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया: साल 2024 में शाहिद कपूर स्टारर फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुई थी. फिल्म ने दुनिया भर में 130 करोड़ की कमाई की थी.
छावा: विक्की कौशल स्टारर फिल्म छावा 2025 में वैलेंटाइन डे के मौके पर आई थी और 120 करोड़ में बनी इस मूवी ने दुनिया भर में 800 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म जबरदस्त हिट रही थी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.