Thursday, 18 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मैं 7 महीने की प्रेग्नेंट हूं…’, 42 की उम्र में दूसरी बार मां बनने वाली हैं युविका चौधरी?

---विज्ञापन---

टीवी की फेमस एक्ट्रेस युविका चौधरी इन दिनों छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन अपने यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए लगातार फैंस से जुड़ी हुई हैं. युविका अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स खुलकर फैंस के साथ शेयर करती हैं, यही वजह है कि उनके चाहने वाले उनकी हर बात पर भरोसा करते हैं, लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने एक ऐसा खुलासा किया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया.

एक्ट्रेस ने व्लॉग शेयर कर दी गुड न्यूज

हाल ही में युविका ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया व्लॉग शेयर किया. वीडियो में उन्होंने ऐसा दावा किया, जिसे सुनकर उनके फैंस खुशी से झूम उठे. युविका ने कहा कि वह दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और उनकी प्रेग्नेंसी को पूरे सात महीने हो चुके हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने कैमरे के सामने अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया, जिससे लोगों को उनकी बात सच लगने लगी.

---Advertisement---

फैंस खुशी से झूम उठे

वीडियो में युविका खुशी के साथ अपनी ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर करती नजर आईं, जिसके बाद फैंस खुशी से झूम उठे और सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां देने का दौर शुरू हो गया. लोगों ने उन्हें दूसरी बार मां बनने की शुभकामनाएं दीं.

युविका ने बताई सच्चाई

हालांकि, कुछ ही देर बाद युविका ने सच्चाई का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि वह वास्तव में प्रेग्नेंट नहीं हैं और यह सब एक मजाक था. एक्ट्रेस ने कहा कि लोग उनकी बात को गंभीरता से न लें, क्योंकि यह सिर्फ एक विज्ञापन शूट का हिस्सा था. बेबी बंप भी उसी शूट के लिए तैयार किया गया था.

---Advertisement---

क्यों हंस पड़े फैंस?

युविका की इस बात को सुनकर जहां कुछ फैंस हंस पड़े, वहीं कई लोग थोड़े निराश भी नजर आए, क्योंकि उन्हें लगा था कि युविका जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं.

40 की उम्र में IVF की मदद से बनीं थीं मां

बता दें, कि युविका चौधरी पहले भी अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खुलकर बात कर चुकी हैं. उन्होंने बताया था कि उन्होंने 40 साल की उम्र में IVF की मदद से कंसीव किया था. उनकी ईमानदारी और खुलापन फैंस को हमेशा पसंद आया है.

---Advertisement---

सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे ये सलाह

इस बार भी उनका यह मजाक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. वहीं कई फैंस ने उन्हें सलाह दी कि अब उन्हें अपने परिवार को आगे बढ़ाने के बारे में जरूर सोचना चाहिए. फिलहाल, युविका की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर सिर्फ एक प्रैंक साबित हुई, लेकिन इसने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर लीं.

First published on: Jun 18, 2026 07:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola