---विज्ञापन---
15 साल बाद टूटी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की इस हसीना की शादी, तलाक पर छलका दर्द
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी के सबसे पॉपुलर शोज में से एक है. इस शो के लगभग सभी कलाकार घर-घर में अपनी पहचान बना चुके हैं. आज हम इसी शो की एक ऐसी एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, जिनकी 15 साल पुरानी शादी अब खत्म हो गई है. हाल ही में उन्होंने अपने तलाक को लेकर खुलकर बात की है.
संजीव संग तलाक पर खुलकर बोलीं लता
हम बात कर रहे हैं लता सभरवाल की, जो टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं. इन दिनों वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. उनका 15 साल पुराना रिश्ता अब खत्म हो गया है.
15 साल बाद संजीव से अलग होने पर लता ने किया था ऐलान
लता सभरवाल ने साल 2009 में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपने को-एक्टर संजीव सेठ से शादी की थी. दोनों की शादी को 15 साल हो चुके थे. हाल ही में लता और संजीव ने अलग होने का ऐलान किया, जिससे उनके फैंस भी हैरान रह गए. अब लता ने इस फैसले पर खुलकर अपनी बात रखी है.
तलाक के ऐलान पर लता ने कही ये बात
बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में लता ने कहा, "मैंने तलाक की घोषणा की थी, इसलिए लोगों को लगा कि यह फैसला सिर्फ मेरा है." उन्होंने आगे कहा, "मैं अलग तरह की इंसान हूं. मैं बबली हूं, एडवेंचरस हूं और जहां मुझे बोलना होता है, मैं बोलती हूं. यही मेरी पर्सनैलिटी है."
आपसी सहमति से लता और संजीव का हुआ तलाक
उन्होंने आगे कहा, "जब मैंने तलाक की घोषणा की तो लोगों को लगा कि यह मेरा अकेले का फैसला है, लेकिन ऐसा नहीं है. हम काफी सालों से अलग रह रहे थे. यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया. हम दोनों के लिए यही बेहतर था कि हम अपनी-अपनी जिंदगी पर ध्यान दें. यह दौर काफी भावुक था, लेकिन कई लोग ऐसी परिस्थितियों में यही फैसला लेते हैं."
लता और संजीव का 15 साल बाद टूटा रिश्ता
बता दें कि लता सभरवाल और संजीव सेठ की पहली मुलाकात 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी. शो में दोनों ने पति-पत्नी का किरदार निभाया था. साथ काम करते-करते दोनों करीब आए और साल 2009 में शादी कर ली. दोनों का एक बेटा भी है. हालांकि, 15 साल साथ रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है. लता के साथ संजीव सेठ की यह दूसरी शादी थी. इससे पहले उनका अपनी पहली पत्नी से साल 2004 में तलाक हो गया था.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.