---विज्ञापन---
मुस्लिम से बनी हिंदू, बदला नाम? एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को लिया आड़े हाथ, जमकर उधेड़ी बखिया
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हालांकि इस बार वजह उनका अतरंगी फैशन नहीं, बल्कि उनके धर्म और नाम बदलने को लेकर फैल रही अफवाहें हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया गया कि उर्फी ने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है और अपना नाम बदलकर 'रीता भारद्वाज' रख लिया है. इतना ही नहीं, वीडियो में उनके कपड़ों और करियर को लेकर भी कई आपत्तिजनक बातें कही गईं.
दावों पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?
इन दावों पर अब खुद उर्फी जावेद ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उस वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए फर्जी खबर फैलाने वालों को जमकर फटकार लगाई. उर्फी ने साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने न कभी अपना धर्म बदला है और न ही अपना नाम.
एक्ट्रेस ने सुनाई खरी-खरी
एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'कैसे-कैसे लोग खुद को मीडिया बताते हैं. आंटी, प्लीज थोड़ा होमवर्क कर लीजिए. मैंने कभी अपना नाम और धर्म नहीं बदला. मैं किसी धर्म में यकीन नहीं रखती हूं.'
अपने धर्म पर एक्ट्रेस ने कही ये बात
उर्फी ने सिर्फ धर्म और नाम बदलने की अफवाहों का ही जवाब नहीं दिया, बल्कि उनके पहनावे पर सवाल उठाने वालों को भी करारा जवाब दिया. उन्होंने लिखा, 'मैं सिर्फ कपड़ों से ही नहीं, अपने शब्दों में भी नंगी हूं, लेकिन आज मेरा मूड नहीं है.' उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
काम पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?
वायरल वीडियो में यह दावा भी किया गया था कि उर्फी के पास कोई काम नहीं है और वह सिर्फ छोटे कपड़े पहनकर सुर्खियां बटोरती हैं. इस पर भी एक्ट्रेस ने पलटवार करते हुए कहा, 'एक बार गूगल कर लो कि मेरे नाम पर कितने शोज हैं. बुराई करनी है तो खुलकर करो, लेकिन झूठी खबरें मत फैलाओ.'
फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं उर्फी
बता दें, कि उर्फी जावेद अपने बोल्ड और एक्सपेरिमेंटल फैशन सेंस के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं. उनके आउटफिट्स को लेकर उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है, लेकिन वह हर बार बेबाक अंदाज में अपने आलोचकों को जवाब देती हैं. इस बार भी उन्होंने साफ कर दिया कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है और बिना तथ्यों के किसी के बारे में गलत जानकारी फैलाना ठीक नहीं है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.