---विज्ञापन---
अस्पताल में भर्ती उर्फी जावेद, हाथ में लगी IV और एनेस्थीसिया का किया जिक्र, फैंस परेशान
फैशन क्वीन उर्फी जावेद अस्पताल में भर्ती हो गई हैं. सोशल मीडिया पर अस्पताल के बिस्तर से तस्वीरें और एनेस्थीसिया का जिक्र शेयर करते ही उनके फैंस बेहद परेशान हो गए हैं.
अपने अनोखे फैशन सेंस और बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Uorfi Javed) की नई तस्वीरों ने उनके फैंस को बेहद चिंतित कर दिया है. उर्फी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अस्पताल में भर्ती होने की कई तस्वीरें शेयर की हैं. हाथ में लगी ड्रिप (IV) और एनेस्थीसिया के जिक्र के बाद से ही फैंस उनकी सेहत को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. क्या उर्फी की कोई सर्जरी हुई है या यह सिर्फ रूटीन चेकअप है?
अस्पताल से तस्वीरें की शेयर
उर्फी जावेद ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से अस्पताल के बेड पर लेटे हुए तस्वीरें साझा की हैं. एक फोटो के बैकग्राउंड में 'इतनी शक्ति हमें देना दाता' गाना बज रहा था, जबकि दूसरी तस्वीर में उनके हाथ में IV कैनुला लगा नजर आ रहा है. उर्फी ने हाथ में लगी इस ड्रिप की फोटो पर 'सबसे बुरा हिस्सा' लिखकर अपना दर्द बयां किया.
एनेस्थीसिया का जिक्र और सर्जरी की सुगबुगाहट
अस्पताल के बेड से एक और तस्वीर शेयर करते हुए उर्फी ने लिखा, 'एनेस्थीसिया के अपने ही मजे हैं भाई.' उनके एनेस्थीसिया का जिक्र करने के बाद से ही यह सवाल उठने लगा है कि क्या उर्फी की कोई सर्जरी हुई है? हालांकि, उर्फी या उनकी टीम की तरफ से अस्पताल में भर्ती होने की असली वजह पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
डिप्रेशन और घटते वजन का किया था खुलासा
यह पहली बार नहीं है जब उर्फी की सेहत खराब हुई है. इससे पहले जनवरी 2026 में उर्फी ने खुलासा किया था कि वे गंभीर डिप्रेशन से जूझ रही थीं और उनका वजन घटकर महज 38 किलो रह गया था. वे दिन में सिर्फ एक बार खाना खाती थीं, जिससे वे काफी गुस्सैल हो गई थीं. बाद में वेट ट्रेनिंग की मदद से उन्होंने अपनी सेहत में सुधार किया.
एलर्जी और सूजे चेहरे से थीं परेशान
जून 2026 में भी उर्फी ने अपने सूजे हुए चेहरे की वजह बताई थी. लोगों द्वारा फिलर्स के कयासों को खारिज करते हुए उर्फी ने साफ किया था कि यह सूजन एलर्जी, तनाव और बढ़े हुए कोर्टिसोल लेवल के कारण थी. उन्होंने यह भी स्वीकार किया था कि उन्हें बिल्लियों से एलर्जी है, इसके बावजूद उनके घर में तीन पालतू बिल्लियां मौजूद हैं.
2024 में भी अस्पताल में हुई थीं भर्ती
उर्फी जावेद की बिगड़ी तबीयत और अस्पताल में भर्ती होने की खबरें पहले भी आ चुकी हैं. इससे पहले जनवरी 2024 में उन्होंने ऑक्सीजन मास्क पहने हुए एक फोटो शेयर कर फैंस को चौंका दिया था, हालांकि बाद में उन्होंने वह पोस्ट डिलीट कर दी थी. अब एक बार फिर उनके अस्पताल में होने से उनके चाहने वाले उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.